{"_id":"58b714f34f1c1bbe1c831d53","slug":"bride-broken-relationship","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदाई पर दूल्हे ने मारा थप्पड़, दुल्हन ने तोड़ा रिश्ता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदाई पर दूल्हे ने मारा थप्पड़, दुल्हन ने तोड़ा रिश्ता
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 02 Mar 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
शादी समारोह।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरथावल में विवाह की रस्में पूरी हो चुकी थीं। परिजनों ने बिटिया को विदा कर दिया, लेकिन कुछ ही दूरी पर गांव में कार में दूल्हे ने पत्नी को थप्पड़ मार दिया तो हंगामा खड़ा हो गया। दुल्हन कार से उतर गई। ग्रामीणों ने दूल्हे और उसके पिता समेत बारातियों को पकड़कर बंधक बना लिया। सूचना पर डायल 100 पुलिस आरोपी दूल्हा और पिता को थाने ले आई। पंचायत के बावजूद दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से इंकार कर दिया। देर रात थाने में हुई पंचायत में शादी का खर्च वापस करने की शर्त पर बारातियों को रिहा किया गया।
तीन महीने पहले हरियाणा के सिरसा निवासी युवक का रिश्ता लुहारी खुर्द की युवती से तय हुआ था। बुधवार सुबह बारात आई। बारात में सिर्फ दूल्हे समेत आठ लोग आए थे। पूरे दिन विवाह मंडप में शादी की शहनाइयां गूंज रही थीं। रिश्तेदार और गांव के लोग बेटी को आशीर्वाद देने के लिए समारोह की शोभा बढ़ा रहे थे, लेकिन किसी बात पर रूठे दूल्हे के पिता ने पूरे दिन खाना नहीं खाया था। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में तनातनी हो गई।
शाम करीब पांच बजे लड़की को फेरों के बाद परिजनों ने विदाई की रस्म पूरी कर दी। आरोप है कि विदाई के बाद कुछ दूरी पर कार में दूल्हे के पिता ने लड़की को कहा कि हमें यहां कुछ खाने को नहीं मिला है, हम देख लेंगे। इस पर लड़की का पारा चढ़ गया। जिस पर दूल्हे ने लड़की को थप्पड़ मार दिया। लड़की ने हंगामा करते हुए गांव में ही कार रुकवा ली। मौके पर मौजूद लोगों ने दुल्हन को गाड़ी से उतारकर घर भिजवाया।
विज्ञापन
दूल्हे और उसके पिता को उतार कर पिटाई शुरू कर दी। बारात में आए बारातियों को बंधक बना लिया। इसी बीच किसी ने बारात बंधक बनाने की सूचना डायल 100 पुलिस को दे दी। पुलिस दूल्हे और उसके पिता को थाने ले आई। ग्रामीणों ने बारातियों को पहले ही छोड़ दिया था। देर शाम थाने में लड़की पक्ष की महिलाओं समेत सैकड़ों लोग थाने में इकट्ठा हो गए। काफी देर तक हंगामा चलता रहा।
थाना प्रभारी संजीव शर्मा ने दोनों को पक्ष सुना, लेकिन लड़की के भाई और मॉ ने लड़के को लालची बताते हुए साथ भेजने से इंकार कर दिया। हालांकि लड़का और उसके पिता माफी मांगते हुए लड़की को साथ ले जाने को तैयार थे, लेकिन फोन पर लड़की ने साथ जाने से मना कर दिया। घंटों तक थाने में पंचायत चली। एसएचओ ने बताया कि देर रात थाने में दोनों पक्षों की पंचायत में तय किया गया कि दूल्हे का पिता दुल्हन पक्ष को शादी के खर्च के दो लाख रुपये एक सप्ताह के अंदर देगा।