फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Brick kiln sealed without papers in Manki village

मानकी गांव में बिना कागजों के चल रहा ईट भट्टा सील

Sat, 28 May 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Brick kiln sealed without papers in Manki village
देवबंद (सहारनपुर)। मानकी गांव में बिना कागजों के चल रहे ईंट भट्ठे को शनिवार को प्रदूषण विभाग की टीम ने एसडीएम की मौजूदगी में सील कर दिया। अधिकारियों का कहना है कि ईंट भट्ठे के दो पार्टनरों में से एक पार्टनर ने फोन कर इसकी सूचना दी थी। जिसकी बाद प्रशासन द्वारा कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

एसडीएम दीपक कुमार ने बताया कि देवबंद मंगलौर रोड स्थित मानकी के जंगल में बने ईंट भट्ठे के एक पार्टनर ने फोन कर सूचना दी कि भट्ठा बिना कागजों के चल रहा है। संभवत: दोनों पार्टनरों के बीच पैसों के लेन देन को लेकर कोई विवाद हुआ होगा। उन्होंने बताया कि ईंट भट्ठे पर जाकर जब वहां के मुंशी तेजपाल से कागजात दिखाने को कहा तो वह कोई कागजात नहीं दिखा सका। मसलन न तो ईंट भट्ठा मालिकों के पास प्रदूषण संबंधी कोई सर्टिफिकेट मिला न ही जीएसटी व रॉयल्टी संबंधी कोई सर्टिफिकेट। उन्होंने बताया कि ईंट भट्ठे की चिमनी पर हारुन नाम लिखा है, लेकिन जांच में ग्राम प्रधान हारुन की जमीन पर ईंट भट्टा के बना होने की बात सामने आई है। एसडीएम ने बताया र्कि इंट भट्ठे को मुजफ्फरनगर निवासी अमित को लीज पर दिया हुआ है। भट्ठे का कोई सर्टिफिकेट न मिलने पर प्रदूषण विभाग के अधिकारी संजय कुमार ने उसे सील कर दिया। कार्रवाई दौरान तहसीलदार तपन कुमार मिश्रा और भारी पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed