{"_id":"6047bcf68ebc3ee64a355b50","slug":"boy-dies-after-being-buried-under-boiler-muzaffarnagar-news-mrt529177887","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉयलर के नीचे दबकर बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉयलर के नीचे दबकर बालक की मौत
विज्ञापन
बॉयलर के नीचे दबकर बालक की मौत
मुजफ्फरनगर। शहर के मेरठ रोड पर लोहा फैक्टरी के बाहर बनाकर रखा गया लोहे का भारी-भरकम बॉयलर लुढ़ककर कूड़ा बीन रहे बालक पर जा गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दोनों पक्षों में समझौता होने के कारण किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव सुजड़ू स्थित निधि कॉलोनी निवासी 11 वर्षीय बालक सड़क किनारे कूड़ा बीनकर परिवार की रोजी-रोटी में हाथ बंटाता था। मंगलवार सुबह वह रोजाना की तरह मेरठ रोड पर कूड़ा बीन रहा था। इसी दौरान एक लोहा फैक्टरी के बाहर सड़क किनारे लोहे का भारी-भरकर बॉयलर बनाकर रखा गया था। जैसे ही किशोर कूड़ा बीनते हुए बॉयलर के निकट पहुंचा, अचानक अज्ञात कारणों से लोहे का भारी-भरकर बॉयलर लुढ़ककर उसके ऊपर आ गिरा। हादसे में बॉयलर के नीचे दबकर किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। किशोर की मौत की सूचना पर उसके परिजन मौके पर जा पहुंचे, जहां लोहा फैक्टरी के मालिक और पीड़ित परिजनों के बीच कुछ लोगों ने समझौता करा दिया। इस पर परिजन किसी तरह की कार्रवाई न कर शव घर ले गए, जहां से उसे कब्रिस्तान ले जाकर सुपुर्दे-खाक कर दिया गया।