फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Both the samples of buckwheat failed

दोनों नमूने फेल, कुट्टू का मिलावटी आटा खाने से बीमार हुए थे 18 लोग

Fri, 06 May 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Both the samples of buckwheat failed
मुजफ्फरनगर। महाशिवरात्रि के त्योहार पर शहर के 18 लोगों की तबीयत कुट्टू का मिलावटी आटा खाने से खराब हुई थी। खाद्य विभाग की ओर से भेजे गए दोनों सैंपल फेल हो गए हैं। सप्लायरों के खिलाफ परिवाद दायर कराने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला प्रेमपुरी, बंजारान और रामलीला टिल्ला में दो मार्च की रात कुट्टू का आटा खाने से तीन परिवार के 18 लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए थे। पीड़ितों को जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने नई मंडी में कुट्टू के तीन सप्लायरों के प्रतिष्ठानों पर छापा मारा था और दो सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। सहायक खाद्य आयुक्त डॉ. चमन लाल ने बताया कि दोनों सैंपल की रिपोर्ट मिल गई है। प्रकरण में आगे की कार्यवाही के लिए आयुक्त लखनऊ को पत्र लिखा गया है। शासन से अनुमति प्राप्त होते ही सप्लायरों के खिलाफ अदालत में वाद दायर कराया जाएगा।
विज्ञापन

नवरात्र में भी बिगड़ी थी तबीयत
महाशिवरात्रि के बाद पिछले माह नवरात्र में भी कुट्टू का आटा खान से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की तबीयत बिगड़ी थी। इस मामले में भी खाद्य विभाग की टीम ने सैंपलिंग की थी, लेकिन इसकी रिपोर्ट अभी तक नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनकी खराब हुई थी तबीयत
मोहल्ला प्रेमपुरी निवासी शकुंतला देवी (70), इंद्रा देवी (50), अरुण (24), अंकित (32), गोपाल (8), खुशबू (30), लड्डू (10), विशाल (28), कामिनी (23), रेखा देवी (45), काजल (17), पुष्पा देवी (50), मोहित (27), संजू (23), बालेश देवी (45), ज्योति सैनी (30), रोहिणी सैनी (24) की तबीयत खराब हई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed