फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Both female doctors on leave, cesarean operations stopped

Muzaffarnagar News: छुट्टी पर दोनों महिला डॉक्टर, बंद हुए सिजेरियन ऑप्रेशन

Fri, 19 Jul 2024 05:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 05:26 AM IST
विज्ञापन
Both female doctors on leave, cesarean operations stopped
मुजफ्फरनगर। जिला महिला चिकित्सालय में पिछले 15 दिनों से सिजेरियन प्रसव नहीं हो पा रहे हैं। यहां तैनात दोनों सीनियर कंसल्टेंट के मेडिकल लीव पर जाने से सिजेरियन प्रसव वाली महिलाओं को रेफर किया जा रहा है। सामान्य प्रसव के लिए भी अस्पताल में केवल एक ही चिकित्सक है।
विज्ञापन

दो जुलाई के बाद से जिला महिला चिकित्सालय में प्रसव के मामलों में दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। अस्पताल में डॉ. मुरली भास्कर व डॉ. अनीता ही सिजेरियन डिलीवरी करती थीं। दो जुलाई को तबीयत बिगड़ने के बाद डॉ. अनीता 28 दिनों के लिए मेडिकल लीव पर चली गई। तीन जुलाई को डॉ. मुरली भास्कर की भी तबीयत बिगड़ गई। दोनों डॉक्टरों के एक साथ छुट्टी होने से व्यवस्था गड़बड़ा गई है।
विज्ञापन

जिला महिला चिकित्सालय की मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका डॉ. आभा आत्रेय का कहना है कि वह फिलहाल दोनों महिला चिकित्सकों की अनुपस्थिति दर्ज कर रही हैं क्योंकि उन्हें छुट्टी देने का अधिकार नहीं है। दोनों चिकित्सकों ने पोर्टल पर छुट्टी के लिए आवेदन नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोज सिजेरियन के आते हैं आठ मामले
जिला महिला चिकित्सालय की मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका डॉ. आभा आत्रेय ने बताया कि रोजाना अस्पताल में ऑपरेशन से प्रसव वाले करीब आठ केस आते हैं। फिलहाल सभी को मेरठ मेडिकल रेफर किया जा रहा है।
नॉर्मल डिलीवरी कराने के लिए भी एक ही चिकित्सक
जिला महिला चिकित्सालय की मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका डॉ. आभा आत्रेय ने बताया कि अस्पताल में नॉर्मल डिलीवरी कराने के लिए भी केवल एक ही महिला चिकित्सक हैं। वह भी आयुष वाली चिकित्सकों की मदद लेती हैं।

महिला अस्पताल में चिकित्सकों की कमी
जिला महिला चिकित्सालय में लंबे समय से महिला चिकित्सकों की भारी कमी है। इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर के सर्जित छह पदों में से केवल एक ही कार्यरत हैं जबकि विशेषज्ञ चिकित्सकों के भी दो पद रिक्त है। एक ही विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. अनीता कार्यरत हैं, लेकिन वह भी मेडिकल लीव पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed