{"_id":"6182d96c70b8ae5d3b42cbc0","slug":"bonus-for-driving-extra-vehicle-muzaffarnagar-news-mrt5635269105","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसों के फेरे बढ़ाए, कम नहीं हुई यात्रियों की मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसों के फेरे बढ़ाए, कम नहीं हुई यात्रियों की मुश्किलें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतिरिक्त गाड़ी चलाने पर मिलेगा बोनस
मुजफ्फरनगर। राज्य परिवहन निगम ने त्योहारी सीजन के लिए रोडवेज बस चालकों - परिचालकों के लिए इंसेंटिव स्कीम लागू की है। इसके तहत रोडवेज बसों के हर रूट पर फेरे बढ़ाए गए हैं। जिसमें अतिरिक्त गाड़ी चलाने पर चालक-परिचालकों को बोनस दिया जाएगा। वहीं, कार्यशाला में काम करने वाले कर्मचारियों को भी लगातार ड्यूटी करने पर अतिरिक्त धनराशि बोनस के रूप में प्रदान की जाएगी।
रोडवेज बस स्टेशन प्रभारी राजकुमार तोमर ने बताया कि त्योहारी सीजन के लिए अनुबंधित 39 और निगम की 140 बसों के लिए इंसेंटिव स्कीम लागू की गई है। इसके तहत दो से 11 नवंबर तक सभी बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। इसमें मुजफ्फरनगर से बड़ौत-बुढ़ाना-कांधला, बिजनौर-शामली-कैराना, रुड़की-हरिद्वार, मेरठ और सहारनपुर रूट पर बसों के फेरों में एक-एक ट्रिप की वृद्धि की गई है। लगातार ड्यूटी करने वाले चालकों - परिचालकों को चार सौ रुपये प्रतिदिन की दर से बोनस दिया जाएगा, लेकिन इसके लिए उन्हें हर दिन कम से कम तीन सौ किलोमीटर तक ड्यूटी करनी ही होगी। वहीं, अनुबंधित बस चालक-परिचालक यदि तीन सौ किलोमीटर से भी अधिक चलते हैं तो उन्हें 55 पैसे प्रति किलोमीटर की दर से अतिरिक्त भुगतान भी किया जाएगा। इसके साथ ही कार्यशाला कर्मचारियों के लिए भी इंसेंटिव स्कीम लागू की गई है, जिसमें उन्हें लगातार दस दिन तक ड्यूटी करने पर 12 सौ रुपये अतिरिक्त प्रदान किए जाएंगे।
बसों के फरे बढ़ने पर भी यात्री परेशान
दीवाली पर लोग घरों को लौटने लगे हैं, जिसके चलते मुश्किलें खड़ी हो गई। रात के समय देहात के मार्गों पर बसें नहीं मिल रही हैं। मुजफ्फरनगर से शामली मार्ग पर भी दिक्कतेें हुई। रात आठ बजे के बाद यात्री स्टेशन पर चक्कर काटते रहे।