फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bloody clash between two parties in old election rivalry, many injured

Muzaffarnagar News: चुनावी पुरानी रंजिश में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, कई घायल

Mon, 04 Mar 2024 05:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2024 05:54 PM IST
विज्ञापन
Bloody clash between two parties in old election rivalry, many injured
-वर्तमान प्रधान के भाई पूर्व प्रधान सहित कई घायल
विज्ञापन


-गांव में सीओ जानसठ ने पहुंच कर ली जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
मीरापुर। क्षेत्र के गांव कासमपुर खोला में चुनावी रंजिश के चलते दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों ओर से लाठी डंडे चले। फायरिंग की भी सूचना है। इस दौरान वर्तमान प्रधान के भाई पूर्व प्रधान सहित कई लोग घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंचे सीओ जानसठ ने मामले की जांच पड़ताल की। सभी घायलों को जानसठ सरकारी अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है।

मीरापुर थाना क्षेत्र के ग्राम कासमपुर खोला में पंकज वर्तमान में प्रधान हैं। उनके सामने गांव के ही कपिल पुत्र मानसिंह ने चुनाव लड़ा था। कपिल हार गया था। दोनों पक्षों में तभी से चुनावी रंजिश चली आ रही है। दोनों पक्षों के लोगों में कई बार मारपीट भी हो चुकी है। सोमवार दोपहर किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में फिर आमना सामना हो गया। इस दौरान मारपीट में वर्तमान प्रधान पंकज का भाई पूर्व प्रधान अनिल उर्फ रंधावा व उसका एक साथी, दूसरे पक्ष से कपिल व उसका साथी गम्भीर रूप से घायल हो गए। खूनी संघर्ष की सूचना पर पुलिस आनन-फानन में मौके पर पहुंची। मारपीट कर रहे दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत किया। घायलों को डाक्टरी परीक्षण के लिए जानसठ सरकारी अस्पताल में भेजा गया। सूचना पाकर सीओ जानसठ राम आशीष यादव गांव में पहुंच गए। उन्होंने दोनों पक्षों के लोगों से बात कर मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन

सीओ जानसठ राम आशीष यादव का कहना है कि दोनों पक्षों में काफी समय से रंजिश चली आ रही है। इसके चलते मारपीट हो गई। कुछ लोग घायल हुए हैं। अभी किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नही आई है। तहरीर आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। उधर, ग्रामीणों ने फायरिंग होना बताया है, जबकि पुलिस ने इन्कार किया है। गांव में पुलिस तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed