फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Blocks have been started for the post of block chief

ब्लाक प्रमुख पद के लिए बिछने लगी गोटियां

Tue, 13 Apr 2021 12:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
Blocks have been started for the post of block chief
ब्लाक प्रमुख पद के लिए बिछने लगी गोटियां
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले के नौ ब्लाक में प्रमुख पद के लिए पहले से ही गोटियां बिछ चुकी हैं। जिले के पुरकाजी, चरथावल और शाहपुर ब्लाक में चुनावी समीकरण अपने पक्ष में करने की जुगत में प्रमुख पद के दावेदार लगे हुए हैं। अधिकतर प्रमुख पद के दावेदारों का क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव निर्विरोध चुने जाने का रास्ता साफ हो गया है।
पुरकाजी ब्लाक अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित है। यहां अनुसूचित जाति के कई नेता प्रमुख के लिए सामने आ चुके हैं। इनमें मुख्य रूप से तीन हैं, जिनमें वार्ड दो गांव खेडकी से मालती देवी पत्नी धनप्रकाश, सिंभालकी वार्ड तीन से संजना, वार्ड 54 बसेड़ा से सुमन वर्मा, वार्ड 63 घुमावटी से निशि शामिल हैं। इनके अलावा वार्ड 41 छपार से प्रीति त्यागी का भी निर्विरोध चुना जाना तय है। इनमें संजना पूर्व मंत्री उमाकिरण की पुत्रवधू हैं। ब्लाक में मालती देवी, संजना, सुमन वर्मा और निशि को प्रमुख का दावेदार माना जा रहा है।
विज्ञापन

शाहपुर ब्लॉक में पांच बीडीसी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। यह सीट अनारक्षित है। यहां त्यागी और जाट समाज के बीडीसी प्रमुख की तैयारी में जुटे हैं। गांव दिनकरपुर के वार्ड 13 से बोबी देवी, गांव आदमपुर के वार्ड 42 से गोविंद , गांव खुब्बापुर के वार्ड 83 से सुनील त्यागी, मोरकुक्का के वार्ड 84 से राखी त्यागी, इसी गांव के वार्ड 85 से अरविंद त्यागी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चरथावल ब्लॉक का प्रमुख पद भी अनारक्षित है। इस ब्लाक के वार्ड 85 से पीपलशाह से भाजपा नेता राहुल पुंडीर, वार्ड 34 सिकंदरपुर से निवर्तमान प्रमुख खुर्शीद फातमा, बार्ड नौ बहेड़ी से अंजू त्यागी पत्नी गगन त्यागी और वार्ड 24 कुटेसरा से गगन त्यागी निर्विरोध निर्वाचित हुए। गगन त्यागी मूलरूप से गांव पुरबालियान के रहने वाले हैं। प्रमुख का चुनाव लड़ने के लिए वह खुद और उनकी पत्नी क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं।
बुढ़ाना ब्लाक महिला के लिए आरक्षित है। यहां वार्ड 15 गांव बवाना से रामनाथ पुत्र चमना, गांव मौहम्मदपुर राय सिंह वार्ड नंबर 23 से पालो पत्नी बेगराज, वार्ड नंबर 105 गांव दताना से बहोती पत्नी हरबीर क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए निर्विरोध चुने गए हैं। बघरा ब्लाक पिछड़ी महिला के लिए आरक्षित है। यहां निर्विरोध चुनी जाने वाली दोनो महिलाएं पिछड़ी जाति जाट समाज की है। इनमें गांव काजीखेडा वार्ड 110 की प्रभा पत्नी ओम कुमार मलिक और पीनना गांव में वार्ड दो से रीतू चौधरी पत्नी मनीष चौधरी हैं।

चार ब्लाक हैं अनारक्षित
मुजफ्फरनगर। जिले में नौ ब्लाक है। इनमें पुरकाजी को अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित किया गया है। बघरा को पिछड़ा वर्ग की महिला के लिए, खतौली और सदर को पिछड़ा वर्ग के लिए, बुढ़ाना को महिला के लिए आरक्षित किया गया है। शाहपुर, चरथावल, मोरना और जानसठ को अनारक्षित रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed