फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BLO's duty in Muzaffarnagar

बीएलओ की तैनाती में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का विरोध बना मुसीबत 

Tue, 16 May 2017 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Tue, 16 May 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
BLO's duty in Muzaffarnagar
voter - फोटो : amar ujala
स्थानीय निकाय चुनाव में दावे और आपत्तियों के लिए बूथों पर बीएलओ की तैनाती प्रशासन के लिए परेशानी का सबब बन गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के विरोध के चलते प्रशासन को लेखपालों, अमीनों, प्रेरकों और शिक्षकों का सहयोग लेना पड़ा। इसके बावजूद सभी 288 बूथों पर बीएलओ तैनात नहीं किए जा सके। इस कारण आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ा।       
विज्ञापन


चुनाव आयोग के निर्देश पर नगर निकायों में वोटों के परिवर्धन, अपमार्जन और संशोधन के लिए बीएलओ की तैनाती की गई। शहर में 288 बीएलओ तैनात किए जाने थे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के विरोध के चलते जिला प्रशासन की तैयारी अचानक खटाई में पड़ गई। आयोग ने 15 मई की तिथि दावे और आपत्तियों के लिए तय की हुई थी। एडीएम वित्त को तहसील में बैठकर अमीनों, लेखपालों, प्रेरकों और कुछ शिक्षकों को बूथों पर भेजना पड़ा।
विज्ञापन


इसके बाद बीएलओ कम रह गए तो मतदान केंद्रों पर दो-दो बूथ पर एक-एक बीएलओ को बैठाना पड़ा। दावे और आपत्तियां एकत्र कराए गए। समय से मतदाता सूची नहीं मिलने से लोग आपत्तियां भी नहीं कर सके। आम जनता को इससे परेशानियों का सामना करना पड़ा। एडीएम वित्त सुनील सिंह ने बताया कि यदि किसी का वोट नहीं बन पाया है तो उसे परेशान होने की जरूरत नहीं है। 25 को अंतिम सूची प्रकाशन के बाद भी वोट बनवाने का मौका दिया जाएगा।       
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्ड से 380 वोट गायब      
मुजफ्फरनगर। निकाय में 50 वार्ड बन जाने के बाद जो वोटों का बंटवारा हुआ है। बंटवारे के बाद सूची का जो प्रकाशन हुआ, उसमें कुछ वार्डों में सैकड़ों वोट गायब हैं। वार्ड 29 गांधी कालोनी के पवन कुमार ने बताया कि उनके वार्ड के 380 वोट गायब हैं। इसी तरह अन्य वार्डों से ही शिकायतें मिल रही हैं।       
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed