फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BKU workers surrounded the Tehsildar

भाकियू कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार को घेरा

Tue, 15 Jun 2021 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
BKU workers surrounded the Tehsildar
भाकियू कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार को घेरा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। भाकियू कार्यकर्ताओं ने गांव गढ़ी सखावतपुर व टोड़ा के गेहूं क्रय केंद्र पर किसानों के साथ धांधली होने का आरोप लगाते हुए तहसीलदार का घेराव किया। भाकियू कार्यकर्ताओं ने कहा कि किसानों का खुला शोषण किया जा रहा है। दलालों के माध्यम से गेहूं खरीदा जा रहा है। भाकियू कार्यकर्ताओं ने धांधली की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

भाकियू के तहसील अध्यक्ष अनुज बालियान व ब्लाक अध्यक्ष संजीव पवांर के नेतृत्व में किसान व भाकियू कार्यकर्ता मंगलवार को तहसील मुख्यालय पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार का घेराव किया। भाकियू के तहसील अध्यक्ष अनुज बालियान ने तहसीलदार जयेंद्र सिंह को बताया कि क्षेत्र के गढ़ी सखावतपुर व टोड़ा गांव में गेहूं क्रय केंद्रों पर किसानों का शोषण हो रहा है। उन्होंने बताया कि दोनों क्रय केंद्रों पर दलालों के माध्यम से गेहूं खरीदा जा रहा है। किसानों के साथ क्रय केंद्र के इंचार्ज व कर्मचारी दुर्व्यवहार करते हैं। संजीव पवांर ने कहा कि परेशान होकर किसान औने-पोने दाम में अपना गेहूं बाजार में बेच रहा है। वहीं, गेहूं दलालों के माध्यम से गेहूं क्रय केंद्रों पर बिक रहा है। तहसीलदार जयेंद्र सिंह ने भाकियू कार्यकर्ताओं को आश्वासन देते हुए कहा कि वे एक सप्ताह के अंदर धांधली की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को लिखेंगे। तहसीलदार के आश्वासन पर भाकियू कार्यकर्ता शांत हुए। इस मौके पर प्रवीण कुमार, विपिन, तैमूर, विकास त्यागी व बाबूराम आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed