{"_id":"629665b7f03867084a768d25","slug":"bku-workers-sought-security-for-rakesh-muzaffarnagar-news-mrt590997787","type":"story","status":"publish","title_hn":"राकेश के लिए भाकियू कार्यकर्ताओं ने मांगी सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राकेश के लिए भाकियू कार्यकर्ताओं ने मांगी सुरक्षा
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देते भाकियू नेता।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राकेश के लिए भाकियू कार्यकर्ताओं ने मांगी सुरक्षा
मुजफ्फरनगर। भाकियू कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में पहुंचकर राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के लिए जेड प्लस सुरक्षा की मांग की है। जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने कहा कि कर्नाटक के अलावा जिले में भी टिकैत को दो बार धमकी दी जा चुकी है, जिसका मुकदमा दर्ज है। पुलिस सुरक्षा प्रदान नहीं कर रही है।
जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट अनूप कुमार को मांगपत्र सौंपा। कर्नाटक राज्य रैयत संघ के कार्यक्रम का हवाला देते हुए कहा कि सरेआम टिकैत पर हमला हुआ, लेकिन कर्नाटक पुलिस देखती रही। स्याही भी उनके ऊपर फेंकी गई। पुलिस की ओर से सुरक्षा के प्रबंध नहीं हैं। किसान आंदोलन के दौरान कई बार उन्हें धमकी दी गई। दो बार थाना सिविल लाइन पुलिस को तहरीर दी गई है, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आरोप है कि किसान नेता पर हमला बीजेपी कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया है। पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। सुरक्षा नहीं मिली और आरोपी नहीं पकड़े गए तो इस हमले के विरोध में आंदोलन करने को मजबूर होगी। जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा, ओमपाल मलिक, चांदवीर फौजी, नवीन राठी, युवा जिलाध्यक्ष कपिल सोम, शक्ति सिंह, प्रमोद गुलिया, हवा सिंह, प्रदीप शर्मा, राजीव राठी, संजय त्यागी, कुलदीप त्यागी, राव गुलबहार और प्रवेंद्र ढाका शामिल रहे।
लोकतंत्र में ऐसी घटना का स्थान नहीं : मलिक
भाकियू अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने कहा कि लोकतंत्र में सहमति या असहमति हो सकती है। विचार भिन्न हो सकते हैं, लेकिन ऐसी घटना का कोई स्थान नहीं है। इस तरह की हरकत करने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।