फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BKU will celebrate Kisan-Mazdoor Sangram Day on August 15

15 अगस्त को किसान-मजदूर संग्राम दिवस मनाएगी भाकियू

Thu, 12 Aug 2021 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
BKU will celebrate Kisan-Mazdoor Sangram Day on August 15
शाहपुर के गांव काकड़ा में पंचायत को सम्बोधित करते गौरव टिकैत । - फोटो : MUZAFFARNAGAR
15 अगस्त को किसान-मजदूर संग्राम दिवस मनाएगी भाकियू
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। तीन कृषि कानूनों के विरोध और एमएसपी पर कानून बनाए जाने की मांग को लेकर दिल्ली के बॉर्डर पर करीब नौ माह से आंदोलन कर धरने पर बैठे भाकियू और किसान संगठनों ने स्वतंत्रता दिवस पर किसान-मजदूर संग्राम दिवस मनाने का निर्णय लिया है। इस दिन किसान अपने जिले में गांव और तहसीलों में अपने वाहनों से तिरंगा यात्रा निकाल कर सरकार को अपनी शक्ति का एहसास कराएंगे। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने किसानों से शांति पूर्वक इस दिवस को मनाने का आह्वान किया है।

भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने किसानों से स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करते हुए शांतिपूर्वक प्रभात फेरी निकालने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन को करीब नौ माह पूरे होने वाले हैं। सरकारी हठधर्मी बनी है। इन दिनों के आंदोलन के बावजूद किसान डटे हैं। अब लगातार किसानों का मनोबल बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि आजाद देश में यह बड़े दुख की बात है कि आज भी किसानों को आर्थिक आजादी नहीं मिल सकी। किसान अपनी फसल का दाम तय नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय पर्व है। किसान राष्ट्रीय ध्वज को फहराकर किसान मजदूर संग्राम दिवस के तहत अपनी यात्रा को निकालकर सरकार को अपनी शक्ति का अहसास कराएंगे। उधर, भारतीय किसान यूनियन के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर भाकियू के कार्यकर्ता और पूर्व पदाधिकारी अपने गांवों और क्षेत्र में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर किसान-मजदूर संग्राम दिवस मनाएंगे, जिसमें राष्ट्रीय ध्वज फहराकर हाथ में तिरंगा लेकर यात्रा निकालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed