फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BKU's police office performance

भाकियू का पुलिस दफ्तर पर प्रदर्शन

Tue, 29 Mar 2016 01:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 29 Mar 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
BKU's police office performance
hangama - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर में भाकियू ने सोमवार को एसएसपी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान नारेबाजी भी की गई। पुलिस में फैले भ्रष्टाचार को बंद कराने और शहर में आए दिन लगने वाले जाम की समस्या से निजात दिलाने की मांग की गई। किसानों की मांग पर एसएसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


पुलिस ऑफिस पर सोमवार सुबह भाकियू कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए पहुंचे। जिलाध्यक्ष राजू अहलावत के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने परिसर में ही दरी बिछाकर धरना देना शुरू कर दिया। इससे पूर्व कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए एसएसपी केबी सिंह की टेबल तक पहुंच गए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं का आरोप था कि चरथावल, खतौली, भोपा आदि थानों पर भ्रष्टाचार है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती है। पीड़ित न्याय के लिए इधर से उधर भटकते फिर रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने शहर में रोजाना लगने वाले जाम की समस्या से भी निजात दिलाने की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चौराहों पर सिपाही वसूली में लगे रहते हैं और लोग जाम में फंसे रहते हैं। अधिकारी हूटर बजाकर जैसे-तैसे कर निकल जाते हैं, लेकिन आम आदमी परेशानी झेल रहा है। हाईवे पर भी ट्रकों से वसूली की जा रही है। पुलिस संरक्षण में डग्गेमारी की जा रही है। एसएसपी ने भाकियू नेताओं से बात कर सभी समस्याओं के निस्तारण का वायदा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed