फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   BKU District President Yogesh warned if BJP MLA Nand Kishore comes to Muzaffarnagar he will to garland shoes

भाकियू की चेतावनी: BJP विधायक नंदकिशोर मुजफ्फरनगर में घुसे तो पहना देंगे जूतों की माला, बयान पर किया पलटवार

Mon, 30 Oct 2023 08:46 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 30 Oct 2023 08:46 PM IST
सार

Muzaffarnagar News : भाकियू जिलाध्यक्ष ने बयान का पलटवार करते हुए कहा कि अगर भाजपा विधायक नंदकिशोर मुजफ्फरनगर में घुसे तो जूतों की माला पहना देंगे।

 

विज्ञापन
BKU District President Yogesh warned if BJP MLA Nand Kishore comes to Muzaffarnagar he will to garland shoes
भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत में भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत पर भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर की ओर से दिए गए विवादित बयान पर भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि अगर नंद किशोर गुर्जर मुजफ्फरनगर में घुसे तो उन्हें जूतों की माला पहना देंगे।

विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने कहा कि सस्ती लोकप्रियता जुटाने के लिए यह इस तरह की बयानबाजी की गई है। गाजीपुर बॉर्डर पर हुए आंदोलन में राकेश टिकैत के एनकाउंटर की बयानबाजी की जांच होनी चाहिए। भाकियू प्रदेश सरकार, आईजी व डीआईजी से मांग करती है कि वह इस पूरे प्रकरण की जांच कराएं। इसमें किस-किस का हाथ था, जांच होनी चाहिए।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मां-बेटियों की मौत का मामला: 130 किलोमीटर की रफ्तार से आई ट्रेन, पलभर में उजड़ गया परिवार, चीखता रह गया रमेश

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगर इसका खुलासा नहीं हुआ और नंदकिशोर गुर्जर पर कार्रवाई नहीं हुई तो भाकियू उनका इलाज करेगी।

यह भी पढ़ें: Meerut: इंद्रशेखर हत्याकांड को लेकर भीम आर्मी का धरना-प्रदर्शन, की एक करोड़ के मुआवजे की मांग

आरोप लगाया कि चौधरी राकेश टिकैत की हत्या की प्लानिंग की गई थी, जिसमें नंदकिशोर गुर्जर का भी हाथ था, इसलिए इस षड्यंत्र खुलासा होना जरूरी है। कार्रवाई न होने पर सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed