{"_id":"653f750ed9ab3c08fe0f3206","slug":"meerut-bhim-army-protest-at-the-collectorate-regarding-indrashekhar-jatav-murder-case-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: इंद्रशेखर हत्याकांड को लेकर भीम आर्मी का धरना-प्रदर्शन, की एक करोड़ के मुआवजे की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: इंद्रशेखर हत्याकांड को लेकर भीम आर्मी का धरना-प्रदर्शन, की एक करोड़ के मुआवजे की मांग
Mon, 30 Oct 2023 02:51 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 30 Oct 2023 02:51 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के मेरठ में भीम आर्मी ने इंद्रशेखर जाटव हत्याकांड को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इंद्रशेखर की हत्या कर शव पेड़ पर लटका दिया गया था। कार्यकर्ताओं ने आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग की है।
विज्ञापन
धरना देते भीम आर्मी कार्यकर्ता
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के साधारणपुर गांव निवासी इंद्र शेखर जाटव की हत्या को लेकर भीम आर्मी और बसपा के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन किया। मांग की गई है कि इंद्रशेखर के हत्या आरोपियों को फांसी की सजा हो और पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा मिले।
विज्ञापन
भीम आर्मी कार्यकर्ताओं का सुबह 10:00 बजे से धरना प्रदर्शन चल रहा है। कार्यकर्ता डीएम को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे हैं। कई बार पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने उनको समझने का प्रयास किया लेकिन वह जिद्द पर अड़े हुए हैं।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं ने साफ कह दिया है कि अब पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी लिखित में आश्वासन नहीं देंगे, तब तक धरना खत्म नहीं करेंगे। अगर उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वह जल्द ही 2 अप्रैल 2018 की तरह पूरे देश में आंदोलन करेंगे। बता दें कि इंद्रशेखर का शव सदिंग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला था। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी।
विज्ञापन