फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BKU convenes Panchayat on 17th, strategy for movement will be made

UP: भाकियू ने सिसौली में बुलाई पंचायत, कई राज्यों के किसान प्रतिनिधि होंगे शामिल, आंदोलन की बनेगी रणनीति

Thu, 15 Feb 2024 11:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 15 Feb 2024 11:39 AM IST
सार

पंजाब और हरियाणा में किसान आंदोलन का असर पश्चिम यूपी में भी नजर आने लगा है।भारतीय किसान यूनियन ने इसी बीच 17 को सिसौली में पंचायत रखी है। इसमें आसपास के राज्यों के किसान प्रतिनिधि सिसौली की पंचायत में शामिल होंगे। बताया गया कि पंचायत में आंदोलन की रणनीति बनेगी।

विज्ञापन
BKU convenes Panchayat on 17th, strategy for movement will be made
राकेश टिकैत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब और हरियाणा में किसान आंदोलन का असर पश्चिम यूपी में भी नजर आने लगा है। भाकियू की मासिक पंचायत 17 फरवरी को सिसौली के किसान भवन पर होगी।

विज्ञापन



पंचायत में आसपास के राज्यों के किसान प्रतिनिधि शामिल होंगे और किसान आंदोलन पर भविष्य की रणनीति तैयार की जाएगी। भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि आंदोलनकारी किसानों पर हो रहे जुल्म पर भी किसानों के बीच पहुंचकर मंथन किया जाएगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: ठाकुर धीर सिंह की प्रतिमा का हुआ अनावरण, अतिथियों ने माल्यार्पण कर किया नमन 

विज्ञापन
विज्ञापन

भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने बताया कि 16 फरवरी को किसान लॉकडाउन के जरिए भारत बंद का आह्वान संयुक्त किसान मोर्चा ने किया है। किसानों से आह्वान किया गया है कि एक दिन अपने खेत में काम न करें। शांतिपूर्ण तरीके से अपने घर रहें और गांधीवादी तरीके से सरकार के सामने विरोध प्रकट करें।

सरकार को किसानों की समस्याओं का समाधान करना चाहिए। इसके बाद 17 फरवरी को मासिक पंचायत किसान भवन पर बुलाई गई है। इसमें संगठन के हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के पदाधिकारी शामिल होंगे।

किसानों के वर्तमान हालात पर भी मंथन किया जाएगा। उधर, भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि किसानों पर हो रहे जुल्म पर विचार-विमर्श भी पंचायत में किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed