फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Thakur Dheer Singhs statue unveiled, guests paid their respects by garlanding

Muzaffarnagar: ठाकुर धीर सिंह की प्रतिमा का हुआ अनावरण, अतिथियों ने माल्यार्पण कर किया नमन

Thu, 15 Feb 2024 11:15 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 15 Feb 2024 11:15 AM IST
सार

मुजफ्फरनगर के रोनी हरजीपुर गांव में वीर योद्धा ठाकुर धीर सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस दौरान सर्वसमाज के लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Thakur Dheer Singhs statue unveiled, guests paid their respects by garlanding
वीर योद्धा ठाकुर धीर सिंह की प्रतिमा का अनावरण - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में वीर योद्धा ठाकुर धीर सिंह की प्रतिमा का अनावरण आज रोनी हरजीपुर गांव में भव्य तरीके किया गया। ठाकुर धीर सिंह संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं ने अतिथियों के लिए तैयारी पहले ही पूरी कर ली थी।

विज्ञापन


बघरा आश्रम के संस्थापक यशवीर महाराज देर रात तक युवाओं से हवन कुंड बनवाने में जुटे रहे। गुरुवार सुबह क्षेत्रीय नेताओं व प्रतिनिधियों की उपस्थिति में प्रतिमा का अनावरण किया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: West UP News Live: बिल्डर ने JCB से दीवार तोड़ी, लोगों ने दी पलायन की चेतावनी, किसान आंदोलन के बीच पुलिस अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि शासन से निजी जमीन पर सम्राट पृथ्वी राज चौहान के सेनापति रहे ठाकुर धीर सिंह की प्रतिमा लगाने की अनुमति मिलने के बाद क्षेत्रवासी उत्साहित हैं। पिछले साल जून महीने में प्रतिमा लगाने को लेकर प्रशासन से टकराव हो गया था। प्रतिमा लगाने के लिए किसान सहदेव ने भूमि दान दी थी।

ब्लॉक प्रमुख अक्षय पुंडीर ने बताया यह पूरे समाज का कार्यक्रम है। वक्ता किसी राजनैतिक दल के बारे में कोई चर्चा नहीं करेगा। कोई मुख्य अतिथि नहीं होगा। आगंतुक मेहमान सिर्फ पुष्पांजलि अर्पित  कर रहे हैं।

भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवीण राणा ने बताया प्रतिमा अनावरण होने के उपरांत प्रसाद वितरण होगा। धीर सिंह के आदर्श और गौरव गाथा के बारे में गोष्ठी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed