{"_id":"651f0c69a77e089e9801b814","slug":"bku-apolitical-surrounded-cmo-office-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1002-8943-2023-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - भाकियू अराजनैतिक ने किया सीएमओ दफ्तर का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - भाकियू अराजनैतिक ने किया सीएमओ दफ्तर का घेराव
Fri, 06 Oct 2023 12:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 06 Oct 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
जिला चिकित्सालय में सीएमओ कार्यालय पर धरना देते भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं को संबोधित क
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय का घेराव किया। कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। जिलाध्यक्ष अंकित चौधरी ने कहा कि जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीजों से बेड के नाम पर तीन-तीन सौ रुपये लिए जाते हैं। अस्पताल में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। उधर, डॉक्टर और अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी धरने पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं धरने की वजह से प्रभावित हो रही हैं। अगर किसी मरीज को कुछ हुआ तो धरने पर बैठे लोग जिम्मेदार होंगे। जिसके बाद शाम को धरना समाप्त कर दिया गया।
जिला चिकित्सालय में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए भाकियू अराजनैतिक ने धरना-प्रदर्शन किया। अस्पताल में पीड़ित मरीजों ने भी धरने में शामिल होकर कर्मचारियों पर आरोप लगाए। सूचना पर पहुंचे नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप ने मरीजों के बयान दर्ज किए। जिलाध्यक्ष अंकित चौधरी ने बताया कि अस्पताल में भर्ती मरीजों की शिकायत है कि उनसे बेड के नाम पर तीन-तीन सौ रुपये की मांग की जाती है। इसके अलावा डीफार्मा करने वाले छात्रों से ट्रेनिंग के नाम पर पांच हजार रुपये लिए जा रहे है। अगर कोई छात्र पैसे नहीं देता तो उसे वेटिंग में रखा जाता है। आरोप लगाया कि फार्मेसी में संविदा पर रखे जाने के नाम पर सीएमओ ऑफिस में तैनात एक व्यक्ति 12 हजार रुपये की मांग करता है। भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारियों ने थाना कोतवाल के नाम तहरीर देकर सीएमओ और कर्मचारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की।
भाकियू अराजनैतिक के मंडल अध्यक्ष नीरज पहलवान का कहना है कि जब तक भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई नहीं होगी और समस्याओं का समाधान नहीं होगा, तब तक धरना ऐसे ही जारी रहेगा। शनिवार को जिला चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर ही सहारनपुर मंडल की पंचायत की जाएगी। इस मौके पर राजेश कुमार, ओमकार, असलम, मुस्कान, मुन्ना, मुनीजा, लोकेश पुंडीर, आरिफ, नरेंद्र सैनी, आलम और योगेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। उधर, सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार का कहना है कि जो आरोप कर्मचारियों पर लगाए गए हैं, उनकी जांच होगी।