{"_id":"57507ac94f1c1b862d108f35","slug":"bku-activists-detained-keeper","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू कार्यकर्ताओं ने दरोगा को बंधक बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू कार्यकर्ताओं ने दरोगा को बंधक बनाया
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर।
Updated Thu, 02 Jun 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
revel
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरकाजी। खाईखेड़ी में भाकियू के ब्लाक अध्यक्ष से सुविधा शुल्क मांगना एक दरोगा को महंगा पड़ गया। ग्रामीणों ने गांव पहुंचे दरोगा को बंधक बना लिया। बाद में मौके पर पहुंचे पुरकाजी एसओ ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर दरोगा को मुक्त कराया।
छपार के बसेड़ा चौकी क्षेत्र में तीन माह पूर्व एक नील गाय को गोली मारी गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी वहां से भाग गए थे।
पुलिस ने मौके से बरामद कार के नंबर और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया था। मामले की जांच में पुलिस के सामने कुछ नाम आ रहे थे। खाईखेड़ी निवासी भाकियू ब्लाक अध्यक्ष धीरज त्यागी ने दरोगा से संपर्क कर मामले को निपटाने के लिए कहा। त्यागी के अनुसार दरोगा गुरुवार को गांव में उनके आवास पर आया और 50 हजार रुपयों रिश्वत की मांग की।
धीरज त्यागी ने इस बात का विरोध किया तो बताया गया कि दरोगा ने उसे भी जेल भेजने की धमकी दे डाली। पता चलने पर ग्रामीण बिफर गए और दरोगा को बंधक बना लिया। बाद में पुरकाजी एसओ ने पहुंचकर दरोगा को ग्रामीणों से मुक्त कराया। नवीन राठी, धर्मेंद्र राठी, जहीर फारुकी, धीरज त्यागी, हरिओम आदि रहे।