फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BKU activists burn effigy of Karnataka government

भाकियू कार्यकर्ताओं ने कर्नाटक सरकार का पुतलां फूंका

Mon, 30 May 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
BKU activists burn effigy of Karnataka government
चरथावल में ब्लाक के सामने कर्नाटक सरकार पुतलां फूकते भाकियू कार्यकर्ता - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर, चरथावल। सोमवार को कर्नाटक के बंगलुरू में प्रेसवार्ता के दौरान भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के चेहरे पर स्याहीं फेकने को लेकर कार्यकर्ताओं में गुस्सा है। विरोध में खंड विकास कार्यालय के सामने थानाभवन मुख्य मार्ग पर कर्नाटक सरकार का पुतलां आग के हवाले कर दिया। आरोपी के खिलाफ रासुका की कार्रवाई की मांग को लेकर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन थाना प्रभारी यशपाल सिंह को सौंपा। इस दौरान सड़क जाम रही।
विज्ञापन

सोमवार को कर्नाटक में हुए अप्रत्याशित घटनाक्रम के बाद भाकियू कार्यकर्ताओं में उबाल है। भाकियू जिला उपाध्यक्ष विकास शर्मा और ब्लॉक अध्यक्ष कुलदीप त्यागी के नेतृत्व में भाकियू नेता राकेश टिकैत पर हमले के विरोध में ब्लॉक कार्यालय के सामने एकत्र हो गए। सड़क जाम हो गई। कार्यकर्ताओं ने कर्नाटक सरकार का पुतले को जूतों से पीटा और आग लगा दी। सरफराज त्यागी, पवन त्यागी, ठा. ओम किरण, ओमकार, कृष्ण, सिल्लू, सौरभ त्यागी, नदीम, मामचंद, ब्रजपाल, सुंदर, अकरम, अनीस, फिरोज आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed