फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BJP will donate blood on Modi's birthday

मोदी के जन्मदिन पर रक्तदान करेंगे भाजपाई

Sun, 13 Sep 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
BJP will donate blood on Modi's birthday
मोदी के जन्मदिन पर रक्तदान करेंगे भाजपाई
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा सेवाभाव के कार्य करेगी। 70 कार्यकर्ता रक्तदान करेंगे। 70 स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलेगा और 70 दिव्यांगों को उपकरण वितरित किए जाएंगे।

गांधीनगर स्थिति भाजपा कार्यालय पर पीएम मोदी के जन्मदिन को लेकर वर्चुअल बैठक का आयोजन किया गया। भाजपा जिला मंत्री सचिन सिंघल ने संचालन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70 वें जन्म दिवस के उपलक्ष्य में सेवा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 14 सितंबर को 70 कार्यकर्ताओं द्वारा रक्तदान किया जाएगा। 15 सितंबर को 70 गरीब भाई-बहनों को चश्मा दिया जाएगा, 16 को जिला मुख्यालय के 70 स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलेगा, 17 को 70 दिव्यांगों को उपकरण एवं कृत्रिम अंग दिए जायेंगे, 18 को 70 गांव में स्वच्छता अभियान चलेगा एवं प्लास्टिक मुक्ति का संकल्प लिया जाएगा, 19 को प्रत्येक 70 ग्राम पंचायत में पेड़ लगेंगे, 18 से 20 सितंबर को वेबिनार में प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व पर एवं 20 सितंबर को कोविड-19 से संबंधित 20 स्लाइड की प्रदर्शनी सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचारित प्रसारित होगी। बैठक में भाजपा आईटी जिला संयोजक रक्षित नामदेव, सभी मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री एवं आईटी विभाग के कार्यकर्ता जुड़े और उनको जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed