फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BJP-RLD's storm will blow with unity: Balyan

मुजफ्फरनगर - एकजुटता से चलेगी भाजपा-रालोद की आंधी : बालियान

Thu, 14 Mar 2024 01:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 14 Mar 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
BJP-RLD's storm will blow with unity: Balyan
- दोनों संगठनों के कार्यर्ताओं से गिले-शिकवे भुलाकर चुनाव लड़ाने का आह्वान किया
विज्ञापन

- शहर के पचेंडा रोड स्थित बैंक्वेटहॉल में आयोजित हुई दोनों दलों की संयुक्त बैठक
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। भाजपा और रालोद गठबंधन की पहली संयुक्त बैठक में एकजुटता की हुंकार भरी गई। पुराने गिले-शिकवे भुलाकर लोकसभा चुनाव लड़ने का आह्वान किया। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि गठबंधन की ताकत के सामने कोई नहीं टिक पाएगा। दोनों दलों के कार्यकर्ता एक होकर चुनाव की तैयारी करें। पश्चिम में दोनों दलों की आंधी चलेगी।
शहर के पचेंडा रोड स्थित बैंक्वेटहॉल में आयोजित संयुक्त बैठक में भाजपा और रालोद के प्रमुख नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से प्रत्याशी केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि हमारी एकजुटता से पश्चिम से ही भाजपा-रालोद की आंधी चलेगी। भाजपा और रालोद के कार्यकर्ता अब एनडीए के कार्यकर्ता हैं। इसी भाव के साथ चुनाव मैदान में उतरना है।
विज्ञापन

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि 75 साल में वेस्ट यूपी से दलित समाज के किसी भी व्यक्ति को कैबिनेट मंत्री नहीं बनाया गया है, यह बहुत बड़ा सम्मान है। दलित समाज इस सम्मान के बदले भाजपा-रालोद गठबंधन के प्रत्याशियों को वोट देगा। पहले हम 11 थे, लेकिन भाजपा के साथ आने पर 111 हो गए हैं। दोनों संगठन मजबूत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि संयुक्त सेना चुनावी समर के लिए तैयार है। गठबंधन बहुत महत्वपूर्ण है। इससे यूपी के साथ ही वेस्ट यूपी में बड़ा लाभ दोनों दलों को मिलेगा। बिजनौर सीट से रालोद प्रत्याशी चंदन चौहान ने कहा कि बैठक गठबंधन के प्रत्याशियों की जीत का रास्ता तय करेगी। लोकसभा चुनाव बिना सभी के सहयोग के नहीं जीता जा सकता।

आमने-सामने वाला मनमुटाव भुलाकर काम करें
केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि गठबंधन से पहले रालोद और भाजपा कार्यकर्ता प्रतिद्वंद्वी रहे हैं। कुछ गांवों में आपस में मतभेद हो सकते हैं। दिल्ली में भाजपा-रालोद के नेता एक साथ बैठक कर चुके हैं। उसके बाद जिले में भी आपस में एक साथ बैठक कर रहे हैं। कार्यकर्ता एक-दूसरे का सम्मान करें।


बैठक में ये रहे मौजूद
बैठक की अध्यक्षता रालोद विधानमंडल दल के नेता राजपाल बालियान और संचालन भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी व रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक ने संयुक्त रूप से किया। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तरसपाल मलिक, सूर्यप्रकाश पाल, पूर्व सांसद राजपाल सैनी, नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, पूर्व सांसद सोहनवीर सिंह, पूर्व विधायक उमेश मलिक, प्रमोद उटवाल, अशोक कंसल, पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, लोकसभा प्रभारी देवव्रत त्यागी, पूर्व जिलाध्यक्ष सतपाल सिंह पाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रमा नागर, अजीत राठी, आंचल तोमर, सपना कश्यप, पूर्व चेयरमैन डॉ. सुभाष चंद शर्मा, रामनिवास पाल और कृष्णपाल राठी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed