{"_id":"66ba61354aad6a476b095264","slug":"bjp-rld-will-make-a-joint-strategy-at-every-booth-of-meerapur-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-127909-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मीरापुर के प्रत्येक बूथ पर साझा रणनीति बनाएगी भाजपा-रालोद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मीरापुर के प्रत्येक बूथ पर साझा रणनीति बनाएगी भाजपा-रालोद
Tue, 13 Aug 2024 12:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 13 Aug 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
मोरना (मुजफ्फरनगर)। भाजपा और रालोद की संयुक्त बैठक में मीरापुर विधानसभा के उपचुनाव के लिए मंथन किया गया। तय किया कि प्रत्येक बूथ पर साझा रणनीति बनाई जाएगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं को मतदान प्रतिशत पर ध्यान देना पड़ेगा। गठबंधन को पूरी ताकत से चुनाव लड़ाया जाएगा।
तीर्थनगरी शुकतीर्थ स्थित दंडी आश्रम में संयुक्त बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा प्रदेश में 10 सीट पर होने वाले उपचुनाव में कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर मतदान प्रतिशत बढ़ाना होगा। चुनाव में क्षेत्रीय प्रत्याशी को प्राथमिकता दी जाएगी। गठबंधन के कार्यकर्ता गांव और गलियों में जाकर ग्रामीणों के बीच मेहनत करें। लोगों की समस्याओं को सुनें और सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को भी ग्रामीणों के बीच पहुंचाने का काम करें।
शामली के रालोद विधायक प्रसन्न चौधरी, क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, पूर्व मंत्री राजपाल सैनी, पूर्व विधायक अशोक कंसल, पूर्व एमएलसी मुश्ताक, रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक ने विचार रखे।
विज्ञापन
इस अवसर पर अमित पवार, अंचित मित्तल, अमित राठी, डॉ. वीरपाल सहरावत, सतनाम बंजारा, दिनेश सैनी, अरुण पाल, इरम अली जैदी, अरविंद राज शर्मा, हरीश अहलावत, अभिषेक गुर्जर, प्रशांत चौधरी, सुखदर्शन सिंह बेदी, नजर सिंह गुर्जर, आंचल तोमर और प्रदीप निर्वाल मौजूद रहे।