फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   BJP Leader Case: Conversion carried out citing the example of Dharmendra and Hema Malini; renamed 'Noorjahan'

भाजपा नेत्री मामला: धर्मेंद्र-हेमा मालिनी का उदाहरण देकर कराया धर्मांतरण, नाम दिया नूरजहां, ये है पूरी कहानी

Thu, 18 Jun 2026 11:21 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: Mohd Mustakim Updated Thu, 18 Jun 2026 11:21 PM IST
सार

Muzaffarnagar News: भाजपा की महिला नेता ने अशफाक राजू उर्फ राजीव बालियान समेत पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। जबरन धर्मांतरण की पूरी कहानी पुलिस को बताई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
BJP Leader Case: Conversion carried out citing the example of Dharmendra and Hema Malini; renamed 'Noorjahan'
एसएसपी से मिलने पहुंची पीड़िता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा में रह रहीं भाजपा की महिला नेता ने मोरना निवासी आरोपी अशफाक राजू उर्फ राजीव बालियान, उसकी दो बेटियों और दो बेटों पर धर्मांतरण कराने का आरोप लगाया है। आरोप है कि नौ साल पहले 55 वर्षीय पीड़िता को अभिनेता धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की शादी का उदाहरण देकर धर्मांतरण कराते हुए नूरजहां नाम दिया गया। भोपा थाने में पहचान छिपाकर यौन उत्पीड़न करने, संपत्ति की ठगी, षडयंत्र और धर्मांतरण में प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन



 

मूल रूप से शामली के गांव की रहने वाली और वर्तमान में नोएडा में रह रही पीड़िता बृहस्पतिवार को हिंदू संघर्ष समिति के संयोजक नरेंद्र पंवार के साथ एसएसपी संजय वर्मा से मिलने पहुंची। आरोप लगाया कि 2016 में उसकी मुलाकात गुप्ता रिजोर्ट में एक व्यक्ति से हुई, जिसने अपना नाम राजीव बालियान बताया। बातों में उलझाकर दोस्ती कर ली और 24 जनवरी 2017 को कलीयर शरीफ ले जाकर धर्मांतरण कराकर निकाह कर लिया।
मोरना में मीट खिलाया, नमाज पढ़ाई और रोजा भी रखवाया गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

मोरना में प्रधान पद के पोस्टर पर आरोपी का नाम मुस्लिम देखकर पीड़िता को गलती का अहसास हुआ। आरोपी ने रसूखदार संबंधों के आधार पर उसे धमकाया। एसएसपी के आदेश पर भोपा थाने में आरोपी अशफाक उर्फ राजीव बालियान उसके दो बेटों माजिद, फैजान और दो बेटियों आयशा व खुशबू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़िता ढाई दशक पहले भाजपा महिला मोर्चा की सदस्य रही हैं।
 
विज्ञापन

पीड़िता का बीपी बढ़ा...एसएसपी कार्यालय पहुंच गया आरोपी
बृहस्पतिवार देर शाम पीड़िता की तबीयत खराब हो गई। निजी अस्पताल में उसका प्राथमिक उपचार कराया गया है। उधर, आरोपी अशफाक अपने साथ कई लोगों को लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंच गया। मीडियाकर्मी पहुंचे तो आरोपी कुछ ही देर बार वहां से चला गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। एसएसपी संजय वर्मा ने बताया कि एसपी देहात को जांच दी गई है। आरोपी के पुलिस कार्यालय आने की जानकारी नहीं है। 
 

आपबीती...विधवा होने के कारण ढूंढ रही थी सहारा
पीड़िता ने एसएसपी को बताया कि वह विधवा होने के कारण सहारा ढूंढ रही थी। आरोपी ने झांसा दिया कि उसकी मौसी के लड़के की मौत होने के कारण उसकी बीवी को रखना पड़ रहा है। इसी वजह से मुस्लिम रीति-रिवाज से शादी करनी होगी। एक बार वह मोरना में आरोपी के घर पहुंची तो यहां पर दूसरी बीवी और बच्चे मिले, जिन्होंने निकाह से एतराज नहीं किया। सोयाबीन की सब्जी वाली दाल बताकर मीट की सब्जी खिलाई गई। इसके बाद वह नोएडा स्थित फ्लैट पर चली गई।
 

प्लॉट के नाम पर शुरू हुआ ठगी का खेल
पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने एक प्लॉट दिखाकर चारदीवारी के नाम पर नोएडा के फ्लैट पर 30 लाख रुपये का लोन निकलवा लिया। रुपये वापस मांगने पर आरोपी ने आनाकानी की। लोन चुकाने के लिए मजबूरी में फ्लैट बेचना पड़ा।
 

पीड़िता बोली....प्रोफाइल पर रखता है बड़े-बड़े नेताओं के फोटो
पीड़िता ने कहा कि आरोपी खुद को हर जगह हिंदू दर्शाता है। इसके और भी हिंदू महिलाओं के साथ संबंध हैं और उन्हें झांसा दिया है। खुद को हिंदू बताकर ही घूम रहा रहा है। इसकी फेसबुक आईडी पर हिंदू महात्माओं के साथ फोटो हैं, जिनको दिखाकर यह हिंदू महिलाओं को गुमराह करता है। यहां तक की व्हाट्सएप के प्रोफाइल पर अपना फोटो बड़े-बड़े नेताओं के साथ फोटो लगाता है। सिर्फ और सिर्फ हिंदुओं को गुमराह करने के लिए ऐसा करता है। मोबाइल की जांच की मांग रखी।
 

पीड़ित को दिलाएंगे न्याय : नरेंद्र पंवार
हिंदू संघर्ष समिति के संयोजक नरेंद्र पंवार का कहना है कि पीड़ित महिला नोएडा में भाजपा नेत्री है। उनको साथ लेकर एसएसपी से मुलाकात की गई। पीड़िता को न्याय दिलाने का काम किया जाएगा। हिंदू संगठन पीछे नहीं हटेंगे।
 

नाम बदलने में माहिर...बड़े-बड़ों को दिया गच्चा
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी अशफाक नाम बदलने में माहिर है और वह संतों के नाम से झांसा देता है। फेसबुक पर आरोपी ने इशफाक बीजेपी के नाम से आईडी बनाया है। उसके दोस्तों की सूची में बडे़ नेताओं के नाम भी है।
 

कोरोना में पत्नी-बेटे का इंतकाल, गांव के लिए रहस्य
आरोपी अशफाक की पत्नी और बड़े बेटे का कोरोना काल में इंतकाल हो गया था। गांव में वह प्रधान पद का दावेदार भी रहा। पोस्टर चस्पा किए गए। मोरना के लिए वह रहस्य से कम नहीं है। शुकतीर्थ से लेकर हरिद्वार तक उसकी आवाजाही है। मंत्रियों के आसपास घूमते हुए देखा जा सकता है। अधिकतर समय उत्तराखंड और नोएडा में गुजरता है। उत्तराखंड के लोगों के माध्यम से ही वह लखनऊ तक पहुंचा। इसके अलावा पश्चिम उत्तर प्रदेश के प्रमुख नेताओं के संपर्क में भी रहा। आरोपी ने फेसबुक पर बीजेपी के नाम का इस्तेमाल किया लेकिन कभी कार्यक्रमों में नजर नहीं आया।

ये भी देखें...
Muzaffarnagar: आयुष धर्मांतरण मामले में बबलू त्यागी ने वायरल की वीडियो, जांच में निकला जुबेर प्रधान; चालान

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed