फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Bablu Tyagi circulated a video regarding the Ayush conversion case; investigation revealed this

Muzaffarnagar: आयुष धर्मांतरण मामले में बबलू त्यागी ने वायरल की वीडियो, जांच में निकला जुबेर प्रधान; चालान

Thu, 18 Jun 2026 08:57 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: Mohd Mustakim Updated Thu, 18 Jun 2026 08:57 PM IST
सार

मुजफ्फरनर जिले के छपार के पूर्व प्रधान जुबेर ने सोशल मीडियो पर खुद को बबलू त्यागी बताते हुए आयुष मामले में एक वीडियो वायरल कर दिया। हिंदू संगठनों की शिकायत के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और चालान कर दिया। 

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Bablu Tyagi circulated a video regarding the Ayush conversion case; investigation revealed this
आयुष मलिक और चांदनी। धर्मांतरण मामला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली के आयुष मलिक मामले में छपार के पूर्व प्रधान जुबैर ने सोशल मीडिया पर बनाए बबलू त्यागी नाम के एकाउंड से विवादित वीडियो वायरल कर दी। हिंदू संगठनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पूर्व प्रधान का शांतिभंग में चालान कर दिया है।

विज्ञापन


हिंदू संघर्ष समिति संयोजक नरेंद्र पंवार और हिंदू रक्षा दल जिलाध्यक्ष सैंकी शर्मा बृहस्पतिवार को कार्यकर्ताओं के साथ छपार थाने पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि छपार के पूर्व प्रधान जुबेर ने बबलू त्यागी नाम से फर्जी खाता बनाकर वीडियो वायरल किया है। इस वीडियो से हिंदू समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। संगठनों ने जनपद में सौहार्द और शांति व्यवस्था भंग होने का खतरा जताया। सैंकी शर्मा ने थाने में तहरीर देकर आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन थाने पर धरना प्रदर्शन करेगा। 
विज्ञापन

पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्रवाई करते हुए जुबेर का शांतिभंग में चालान कर दिया। सीओ सदर विनय कुमार द्विवेदी ने बताया कि आरोपी पूर्व प्रधान के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने उसका शांतिभंग में चालान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed