{"_id":"69f644cc619a45023b0c4c3f","slug":"bjp-leader-arrested-along-with-sons-sp-leaders-going-to-kakrauli-stopped-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-170496-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: बेटों के साथ भाजपा नेता गिरफ्तार...ककरौली जा रहे सपा नेताओं को रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: बेटों के साथ भाजपा नेता गिरफ्तार...ककरौली जा रहे सपा नेताओं को रोका
विज्ञापन
ककरोली पुलिस ने पकड़े भाजपा नेता व उसके दो बेटे। सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- सपा जिलाध्यक्ष समेत 13 का शांति भंग में किया चालान, थाने में नारेबाजी
ककरौली (मुजफ्फरनगर)। ककरौली के बदलते माहौल को भांपते हुए पुलिस ने भाजपा के बेहड़ा सादात मंडल उपाध्यक्ष अशोक वर्मा को दोनों बेटों के साथ गिरफ्तार कर लिया। उधर, पीड़ित व्यापारी परिवार से मिलने के लिए जा रहे सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी एडवोकेट समेत 13 नेताओं को पुलिस ने रोक लिया और थाने ले आई। सपा नेताओं का शांतिभंग में चालान किया और थाने से ही छोड़ दिया। उधर, आजाद समाज पार्टी के प्रतिनिधि मंडल ने पीड़ित परिवार से मिलकर साथ देने का भरोसा दिया।
व्यापारी नरेश अग्रवाल के परिवार के साथ मारपीट का प्रकरण पुलिस की अदूरदर्शिता के कारण तूल पकड़ गया। पहले शांतिभंग में आरोपियों का चालान किया गया था लेकिन पलायन की चेतावनी के बाद दोबारा पुलिस हरकत में आई। भाजपा नेता अशोक वर्मा, उसके बेटे वासु व अक्की को शनिवार को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।
सीओ भोपा देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि घर में घुसकर मारपीट सहित जिन धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी ,उन्हीं धाराओं में आरोपियों का चालान किया गया है। जबकि पहले भाजपा नेता व उसके बेटे वासु का शांति भंग की आशंका में चालान किया गया था।
विज्ञापन
शनिवार को सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी, इलम सिंह सहित 13 कार्यकर्ता पीड़ित से मिलने के लिए निकले। ककरौली पुलिस ने गांव के मुख्य रास्ते पर रोक दिया। कार्यकर्ता नहीं माने तो पुलिस थाने ले गई। गांव की तरफ जाने वाली सभी रास्तों पर पुलिस को तैनात कर दिया गया। सपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की तो पुलिस ने सभी का शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया। बाद में थाने से ही जमानत दे दी गई।
-- -- --
इन्होंने की पीड़ित पक्ष से मुलाकात-
संयुक्त वैश्य मोर्चा के पदाधिकारी कृष्ण गोपाल मित्तल, शलभ गुप्ता, सुनील तायल, अमित गुप्ता, भाजपा के पूर्व विधायक अशोक कंसल व आजाद समाज पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष बबलू चौधरी ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्हें साथ देने का भरोसा दिया।
-- -- -- -- -
ये था मामला
ककरौली निवासी व्यापारी नरेश अग्रवाल व परिजनों के साथ बेहड़ा सादात भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अशोक वर्मा व उसके पुत्रों ने बुधवार को घर में घुसकर मारपीट की थी। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी भाजपा नेता सहित सभी आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। भाजपा नेता व उसके पुत्र वासु का शांतिभंग में चालान कर दिया था। पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर आरोपी से साठगांठ कर हल्की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करने का आरोप लगाते हुए धाराएं बढ़ाए जाने व आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। शुक्रवार को घर के बाहर धरना भी दिया था। घर पर पलायन के बोर्ड भी लगाए थे। इसके बाद पुलिस दोबारा हरकत में आई।
-- --