फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BJP is unable to give rights and officers to the backward: Prajapati

भाजपा पिछड़ों को नहीं दे पा रही हक और अधिकारी : प्रजापति

Sun, 09 Apr 2023 06:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Apr 2023 06:14 PM IST
विज्ञापन
BJP is unable to give rights and officers to the backward: Prajapati
भारतीय अति पिछ़डा वर्ग संघर्ष मोर्चा ने किया जागरुकता महासम्मेलन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति ने कहा कि भाजपा पिछड़ों को उनका हक और अधिकार नहीं दे पा रही है। इस सरकार में सबसे ज्यादा शोषण अति पिछड़ों का ही हो रहा है। राजनीति में भी अति पिछड़ों की नाम मात्र की ही हिस्सेदारी है।
टाउन हॉल मैदान में रविवार को भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा का जागरुकता महासम्मेलन आयोजित हुआ। अध्यक्षता मोहन प्रजापति और संचालन जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह पाल ने किया। संगठन के पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति को चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

मोहन प्रजापति ने कहा कि गांव देहात में समाज के लोगों का शोषण होता है, जो कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भाजपा बड़ी जाति के लोगों को बढ़ावा दे रही है, जबकि उसके असली मतदाता अति पिछड़ा वर्ग के लोग है। पाल, प्रजापति, विश्वकर्मा, सैनी, नाई, धोबी, जोगी, बंजर समाज के लोगों ने नगर पालिका और लोकसभा चुनाव में पूर्ण रुप से भागीदारी नहीं दी तो मोर्चा समाज के बीच से ही चुनाव लड़वाने का काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र पाल, डॉ. राजवीर सिंह प्रजापति, पवन पाल, सुखपाल कश्यप, विनोद प्रजापति, कृष्णा प्रजापति, बिट्टू प्रजापति, प्रभात, दिनेश पाल, अमित पाल, उदल सैन, अंकित कश्यप, सोनू कश्यप, विनेश कोहरी, इंद्रमल प्रजापति, विनीत धीमान, शांता प्रकाश विश्वकर्मा, पवित्र पाल और राजू धीमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed