{"_id":"647e39e1b6b459a8ac02f488","slug":"bjp-has-not-given-respect-to-wrestlers-malik-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-1328-2023-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने पहलवानों को नहीं दिया सम्मान : मलिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने पहलवानों को नहीं दिया सम्मान : मलिक
Tue, 06 Jun 2023 01:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 06 Jun 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
हुसैनपुर में आयोजित सभा को संबोधित करते पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक
मुजफ्फरनगर, रतनपुरी। सपा के राष्ट्रीय महासचिव हरेंद्र मलिक ने कहा कि सरकार बहन, बेटियों और पहलवानों का भी सम्मान नही कर रही है। सबको भाजपा को हराने के लिए एकजुट होना होगा।
हुसैनपुर भनवाडा में समाजवादी पार्टी की ओर से किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। मलिक ने कहा कि एकजुट होकर ही मुकाम हासिल किया जा सकता है। मौलाना नजर मोहम्मद ने कहा कि हमें भाईचारे के लिए एकजुट होकर चुनाव जीतना है। सपा जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी ने कहा कि सांप्रदायिक शक्तियों को रोकने के लिए समाजवादी पार्टी को मजबूत करनी होगी। भाजपा के लोग अब जातियों को आपस में लड़ाने का कार्य कर रहे है । अब तक नौ साल में कोई विकास नहीं किया है । इस मौके पर राकेश शर्मा, आदिल चौधरी, हाजी शाहिद त्यागी, मौलाना जुल्फिकार, प्रधान मुरसलीन, सुबोध त्यागी, नीलम सिंह, करतार सिंह, अब्दुल सलाम ने विचार रखें।