फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BJP doesn't work by looking at caste-religion: Mohit Beniwal

जाति-धर्म देखकर काम नहीं करती भाजपा : मोहित बेनीवाल

Sun, 03 Apr 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
BJP doesn't work by looking at caste-religion: Mohit Beniwal
बरला में सभा को संबोधित करते भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि भाजपा जाति या धर्म देखकर कार्य नहीं करती है। सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की नीति पर काम किया जा रहा है। जनता ने भाजपा पर भरोसा किया है, जिस पर पार्टी खरी उतरेगी। एमएलसी चुनाव में भी प्रत्येक सीट पर भाजपा के प्रत्याशियों की जीत होगी।
विज्ञापन

बरला के हेरिटेज रिसोर्ट पर एमएलसी चुनाव के लिए आयोजित सभा में मुख्य अतिथि बेनीवाल ने कहा कि विधानसभा में भाजपा की जीत बताती है कि जनता को पार्टी पर पूरा भरोसा है। इस भरोसे पर प्रत्येक कार्यकर्ता खरा उतरेगा। किसानों को भाजपा सरकार में समय पर भुगतान मिल रहा है। कई चीनी मिले तो मार्च महीने का पूरा भुगतान कर चुकी है। अपराधों का ग्राफ कम है। व्यापारी खुद को सुरक्षित महसूस करता है। अब एमएलसी चुनाव में भी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर अपने प्रत्याशियों के लिए ताकत झोंकनी होगी। कार्यकर्ताओं की एकजुटता से भाजपा फिर से परचम लहराएगी। ब्लॉक प्रमुख पुरकाजी मालती रानी, क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य कि सान मोर्चा विपुल बहेेड़ी, जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, नितिन बालियान, क्षेत्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा सुखविंदर सोम, पवन देशवाल, शक्ति मोहन गुर्जर, डॉ. पुरुषोत्तम और प्रदीप सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed