फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bindal Paper Mill owners defrauded of 47.95 lakh

Muzaffarnagar News: बिंदल पेपर मिल के मालिकों से 47.95 लाख रुपये की ठगी

Fri, 02 Oct 2026 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Bindal Paper Mill owners defrauded of 47.95 lakh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भोपा रोड स्थित बिंदल पेपर मिल के मालिकों से 47 लाख 95 हजार 200 रुपये की ठगी कर ली गई। मशीन खरीदने के लिए यह अग्रिम भुगतान की रकम आरटीजीएस के माध्यम से दी गई थी। रुपये वापस मांगने पर कंपनी बंद कराने की धमकी दी गई। एसएसपी संजय कुमार वर्मा के आदेश पर नई मंडी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
पेपर मिल के डायरेक्टर मयंक बिंदल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि मशीन के लिए तमिलनाडु के कोयंबटूर स्थित सरवाल इंजीनियरिंग वर्क्स, करमादाई, मेट्टुपालयम के डायरेक्टर राम प्रसाद से संपर्क किया था।
विज्ञापन

28 मई 2025 को मशीन की खरीद की डील दो करोड़ 40 लाख रुपये में तय हुई। समझौते के अनुसार मशीन की कीमत का कुछ हिस्सा अग्रिम रूप से कंपनी को दिया जाना था। परचेज ऑर्डर 21 जुलाई 2025 को तैयार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शर्तों के अनुसार करीब 20 प्रतिशत अग्रिम रुपये का भुगतान 47 लाख 95 हजार 200 रुपये आरटीजीएस के माध्यम से 31 जुलाई 2025 को संबंधित कंपनी के खाते में ट्रांसफर किए गए। इसके बाद भी मशीन उपलब्ध नहीं कराई।

काफी समय बीतने पर दी गई रुपये वापस करने की मांग की गई। आरोप है कि उन्हें कंपनी बंद कराने की धमकी दी गई। एसएसपी ने रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए तो नई मंडी कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली।
सीओ नई मंडी राजू कुमार साव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed