{"_id":"6847340d6c90c250390a7c9d","slug":"bike-rider-woman-dies-after-being-hit-by-bullet-husband-injured-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-147533-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: बुलेट की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पति घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: बुलेट की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पति घायल
विज्ञापन
सीसीटीवी की मद्द से बुलेट सवारों का पता लगा रही पुलिस
शाहपुर(मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र के गांव दुल्हेरा निवासी बाइक सवार दंपती को बुलेट सवार लोगों ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला 40 वर्षीय समीना की मौत हो गई। वहीं उसका पति घायल हो गया। टक्कर मारने के बाद बुलेट सवार फरार हो गए।
क्षेत्र के गांव दुल्हेरा निवासी बबलू अपनी पत्नी समीना के साथ बाइक पर सवार होकर कस्बे से अपने गांव जा रहा था। जब वह रजबहे की पटरी से गांव दुल्हेरा जाने वाले पुल पर पहुंचा तो सामने से आ रही एक बुलेट सवार लोगों ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपती घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कस्बे की सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर परिजन व ग्रामीण अस्पताल पहुंचे।
जिला पंचायत सदस्य विजय चौधरी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी लेने के साथ पुलिस से त्वरित कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने मृतक महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस का कहना था कि परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। सीसीटीवी की मद्द से बुलेट सवार लोगों का पता किया जा रहा है।