फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bike rider killed in pickup collision, wife injured

Muzaffarnagar News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पत्नी घायल

Thu, 15 Dec 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Dec 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Bike rider killed in pickup collision, wife injured
बुढ़ाना मोड़ के पास हुआ हादसा, आरोपी चालक पिकअप लेकर फरार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना मोड़ के पास बोलेरो पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी घायल हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक पिकअप लेकर फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
शाहपुर थाना क्षेत्र के नया गांव मीरापुर निवासी राजू बुधवार को अपनी पत्नी नीशू के साथ बुधवार की रात बाइक से घर लौट रहा था। बुढ़ाना मोड़ के नजदीक बोलेरो पिकअप ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद आरोपी चालक पिकअप को लेकर फरार हो गया। हादसे में राजू गंभीर रूप से घायल हो गया, उसकी पत्नी को भी चोट आई। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने राजू को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई अनित कुमार ने पिकअप चालक के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

उधर, बुधवार की रात में ही वहलना चौक बाइपास पर दो ट्रकों में टक्कर हो गई। इसी बीच पास से गुजर रही पिकअप व ई-रिक्शा में उनकी चपेट में आ गई। सिविल लाइन थाना प्रभारी अजय श्रोत्रिय ने बताया कि चार वाहन आपस में टकरा गए थे। इस हादसे में किसी भी वाहन के चालक या अन्य व्यक्ति को चोट नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed