फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bike rider killed in a road accident

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

Wed, 06 Nov 2019 10:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
Bike rider killed in a road accident
सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
विज्ञापन

मीरापुर। खतौली-मीरापुर मार्ग पर गांव चुडियाला के निकट बाइक तथा किसी वाहन की भिड़ंत में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई।
मीरापुर के गांव कासमपुर खोला निवासी पप्पूनाथ उर्फ जसिया (35) पुत्र पूरण नाथ बाइक से किसी कार्यवश मंगलवार को खतौली गया था। देर रात पप्पूनाथ खतौली से वापस आ रहा था, तो गांव चुडियाला के निकट मीरापुर की ओर से जा रहे अज्ञात वाहन ने पप्पूनाथ की बाइक में सीधी टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार पप्पूनाथ घायल हो गया और बाइक के परखचे उड़ गए। दुर्घटना करने वाला वाहन चालक अपनी वाहन समेत भाग निकला। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल पप्पूनाथ को सीएचसी जानसठ भर्ती कराया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed