फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bike rider killed in a road accident

ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत, दंपती घायल

Fri, 07 May 2021 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Bike rider killed in a road accident
सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। बरला-गोपाली मार्ग पर अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गया। जिन्हें सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

बृहस्पतिवार की शाम बरला-गोपाली मार्ग स्थित गांव धारुवाला के समीप देवबंद की ओर से जा रही दो बाइकों को पीछे से आ रही तेज गति ट्रैक्टर ट्राली चपेट में ले लिया। जिसमें उत्तराखंड निवासी करण की मौके पर मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार क्षेत्र के राज्जुपुर गांव निवासी लुकमान और उसकी पत्नी घायल हो गए। घायल लुकमान को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर चोटों के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जबकि पत्नी को उपचार के बाद उसके परिजन अपने साथ ले गए। इंस्पेक्टर अशोक सोलंकी का कहना है कि मृतक करण जसपुर उत्तराखंड का रहने वाला है और सहारनपुर से देवबंद होते हुए घर जा रहा था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रैक्टर चालक के बारे में पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed