फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bike lights outside the shrine, ruckus

धर्मस्थल के बाहर बाइक जलाई, हंगामा

Mon, 28 May 2018 12:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर।
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर। Updated Mon, 28 May 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
Bike lights outside the shrine, ruckus
revel - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। धर्मस्थल के बाहर खड़ी युवक की बाइक में शरारती तत्वों द्वारा आग लगाने से हंगामा हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर आकर लोगों को समझाबुझा कर शांत कर मामला निपटा दिया। अज्ञात में शहर कोतवाली पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस जांच पड़ताल में लगी है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली के अहाता ओलिया स्थित धर्मस्थल में शनिवार रात तरावीह चल रही थी। जसवंतपुरी का शहजाद बाइक से नमाज पढ़ने के लिए आया था। उसने बाइक को धर्मस्थल के बाहर खड़ा किया था। कुछ समय बाद शरारती तत्वों ने इस बाइक में आग लगा दी, अफरातफरी मच गई। मौके पर लोगों की भीड़ हो गई तथा लोगों ने हंगामा कर दिया। सूचना मिलने पर सीओ सिटी  हरीश भदौरिया और शहर इंस्पेक्टर अनिल कपरवान पुलिस फोर्स को लेकर मौके पर आए। जिम्मेदार लोगों की मदद से लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत किया।  सीओ सिटी ने घटना की जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस ने शहजाद की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।   ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed