फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Big revelation in ANM murder case: Accused arrested in police encounter, this reason of murder revealed

एएनएम हत्याकांड में बड़ा खुलासा: पुलिस मुठभेड़ में दबोचा हत्यारोपी, सामने आई मर्डर की ये वजह

Fri, 08 Aug 2025 11:51 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 08 Aug 2025 11:51 AM IST
सार

मुजफ्फरनगर जनपद में एएनएम की हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए हत्यारोपी को मुठभेड़ में दबोच लिया। आराेपी पुलिस की गोली पैर में लगने से घायल हुआ है। 

विज्ञापन
Big revelation in ANM murder case: Accused arrested in police encounter, this reason of murder revealed
एएनएम बबीता की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली पुलिस ने एएनएम के हत्यारोपी को मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि दुष्कर्म का विरोध करने पर उसने ही एएनएम की हत्या उसके मुंह पर तकिया रखकर और घूंसे मारकर की थी।

विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव में एएनएम की उसके घर में ही बुधवार रात हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करते हुए उसके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: दामोदर कॉलोनी में बेशुमार कीमती निगम की जमीन बेची, डीएम से कोर्ट ने मांगी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद आरोपी की तलाश में पुलिस जुट गई थी। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि बुधवार रात में जब शहर कोतवाली पुलिस की टीम गश्त पर थी तभी मुखबिर से सूचना मिली कि हत्या का आरोपी बंटी गांव से दूसरी तरफ वाले रास्ते की तरफ एक प्लाट के पास बैठा है।

उन्होंने बताया कि वह पुलिस को देखकर खाली प्लाट की ओर भागने लगा। भागते हुए उसने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर किया। जवाबी फायरिंग में आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया।

पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। पूछताछ में उसने अपना नाम बंटी बताया। दबोचे गए आरोपी से तमंचा और कारतूस बरामद किया गया। 

शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहबुद्दीनपुर में रेलवे कर्मचारी की मां एएनएम बबीता (55) की घर में ही धारदार हथियार से वार कर हत्या की गई थी। शव घर में ही बिस्तर पर पड़ा मिला।  

बबीता स्वास्थ्य विभाग में एएनएम के पद पर गांव मलीरा में तैनात थीं। मृतका का पुत्र गौरव रेलवे विभाग मेरठ में गार्ड की नौकरी करता है। मृतका और उसका पुत्र सुबह अपनी ड्यूटी पर जाते हैं और देर शाम तक घर आ जाते हैं।

गौरव की पत्नी मोनिका दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। वह अपनी ढाई वर्ष की पुत्री के साथ दिल्ली में ही रहती हैं। बुधवार देर शाम बबीता ड्यूटी से वापस आ गई थी, जबकि उसका पुत्र गौरव नहीं आया था।

रात करीब पौने नौ बजे पड़ोस में रहने वाली बबीता की रिश्तेदार गीता उसके घर गई, तो उसने देखा कि बबीता बेड पर पड़ी हुई थी और उसकी चुनरी खून में सनी हुई थी। उसके चेहरे पर धारदार हथियार से हमले के कई निशान थे। 

 

गीता ने बाहर आकर शोर मचाते हुए गांव के लोगों को इकट्ठा कर लिया। ग्रामीणों ने देखा कि बबीता बेड पर मृत हालत में पड़ी थी। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी मृतका के पुत्र गौरव व पुलिस को दी।

जानकारी मिलने पर सीओ सिटी राजू कुमार साव और शहर कोतवाली व सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ देर बाद गौरव भी आ गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी के लिए भिजवा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed