फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Invaluable corporation land sold in Damodar Colony, court seeks report from DM

Meerut: दामोदर कॉलोनी में बेशुमार कीमती निगम की जमीन बेची, डीएम से कोर्ट ने मांगी रिपोर्ट

Fri, 08 Aug 2025 11:11 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 08 Aug 2025 11:11 AM IST
सार

मेरठ में नगर निगम की जमीन बेचने का मामला सामने आया है। गढ़ रोड स्थित दामोदर कॉलोनी में नगर निगम की बेशुमार कीमती एक बिल्डर ने कौड़ियों के भाव बेच दी।

विज्ञापन
Meerut: Invaluable corporation land sold in Damodar Colony, court seeks report from DM

विस्तार

मेरठ में गढ़ रोड स्थित दामोदर कॉलोनी में नगर निगम की बेशुमार कीमती एक बिल्डर ने बेच दी। फर्जी हाउसिंग सोसाइटी बनाने का आरोप लगाकर बृहस्पतिवार सुबह स्थानीय लोगों ने हंगामा किया। जानकारी लगने पर महापौर और निगम अफसर पहुंचे। लोगों को आश्वासन दिया कि जांच कराएंगे। वहीं, इस प्रकरण में हाईकोर्ट ने सुनवाई भी की। जिसमें कोर्ट ने डीएम से 15 दिन में जमीन से संबंधित रिपोर्ट मांग ली। यह मामला कोर्ट में 2010 से विचाराधीन है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 8 अगस्त को आपके शहर में क्या हुआ
विज्ञापन

दामोदर कॉलोनी सहकारी समिति के अध्यक्ष योगेश त्यागी, सेवानिवृत्त ग्रुप कैप्टन शिवेंद्र बैंबी, डॉ. विश्वजीत बैंबी ने बताया है कि इस कॉलोनी को वर्ष 1966 में आवास एवं विकास परिषद लखनऊ के अंतर्गत स्थापित किया गया था। कॉलोनी में प्लॉटों का आवंटन दामोदर सहकारी आवास समिति लिमिटेड मेरठ के माध्यम से किया गया था। कॉलोनी में दो पार्क विकसित किए गए, जिनमें से एक पार्क लगभग 7000 वर्ग गज क्षेत्र में फैला है।

कई वर्षों से भूमाफिया इस पार्क पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। कॉलोनी से बाहर के लोग अब फर्जी समिति बनाकर उसके चुनाव कराने के बहाने पार्क पर कब्जे का प्रयास कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को बाहरी लोगों द्वारा पार्क में टेंट लगाकर समिति के चुनाव कराए जा रहे थे।

इस पर कॉलोनी के लोगों ने हंगामा किया। शिकायत पर महापौर हरिकांत अहलूवालिया व अपर नगर आयुक्त लवी त्रिपाठी अपनी टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने लोगों से पूरे मामले की जानकारी ली। लोगों ने दामोदर कॉलोनी को निगम से हस्तांतरित करने की मांग की तो नगर निगम अधिकारियों ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

लोगों ने जिलाधिकारी से शिकायत करके कहा कि बाहरी लोगों को पार्क पर कब्जा करने से रोका जाए। इस दौरान निकुंज गर्ग, डॉ. नीरज गर्ग, अनिल राजौर, डॉ. पंकज मित्तल, सीए वासु गुप्ता, डॉ. रोहित कांबोज और अमित त्यागी एडवोकेट आदि मौजूद रहे।

 
विज्ञापन

15 दिन में डीएम ने कोर्ट में रिपोर्ट
दामोदर कॉलोनी में निगम की जमीन का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। जमीन पर कब्जा करने को लेकर 2010 से कोर्ट का स्टे है। बताया गया कि कोर्ट से स्टे के बावजूद भी एक बिल्डर ने उक्त जमीन पर हाउसिंग सोसाइटी बना दी। निगम की जमीन पर प्लॉट काट दिए। इसकी शिकायत भी निगम पक्ष ने कोर्ट में की थी। 

गुरुवार को कोर्ट में इसकी सुनवाई हुई। कोर्ट ने नगर निगम की बेशुमार कीमती जमीन पर कब्जा होना बताकर नाराजगी जताई। कोर्ट ने 28 अगस्त की तारीख शीर्ष मामले के लिए निर्धारित की है। कोर्ट ने जमीन बेचने के लिए दामोदर हाउसिंग सोसाइटी के विरुद्ध अवमानना कार्यवाही शुरू करने के आदेश में अपनी आपत्ति व्यक्त की है। जिला मजिस्ट्रेट को आदेश दिए है कि 15 दिन में अपनी जांच रिपोर्ट कोर्ट के समक्ष देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed