फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bhoomi pujan of the new building of police post in Shuktirtha

शुकतीर्थ में पुलिस चौकी के नए भवन का भूमि पूजन

Fri, 05 Jun 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Bhoomi pujan of the new building of police post in Shuktirtha
शुकतीर्थ में पुलिस चौकी भवन का भूमि का पूजन करते। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
शुकतीर्थ में पुलिस चौकी के नए भवन का भूमि पूजन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, भोपा/मोरना। पौराणिक शुकतीर्थ में स्वामी कल्याणदेव मुख्य द्वार के पास स्थापित पुलिस चौकी भवन के नव निर्माण को भूमि पूजन किया गया। धार्मिक नगरी के संत, महात्मा और आचार्यों की उपस्थिति में पंडितों ने मंत्रोच्चारण कर नींव में विधि विधान से पूजन कर ईंटें रखवाईं।

शुकतीर्थ में भागवत पीठ शुकदेव आश्रम के सामने भोपा थाने की पुलिस चौकी है, जिसका वर्षों पुराना भवन जर्जर हो गया था। तीर्थ नगरी में निर्माणाधीन स्वामी कल्याणदेव मुख्य द्वार के करीब बनी चौकी में नए कमरों को बनवाने की पहल सीओ राम मोहन शर्मा ने की। उनकी योजना पर संत-महात्माओं ने सहमति जताई। जन सहयोग से बनाए जा रहे भवन का भूमि पूजन विधि विधान से किया गया। भागवत पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी केशवानंद महाराज, श्री महादेव आश्रम महाराज, स्वामी कृपा दास, स्वामी वेद व्यास, स्वामी आनंदवेश, राज नंदेश्वरी, अजय कृष्ण महाराज, ओमशांति की प्रवेश बहन, स्वामी वेद व्यास, समाजसेवी कुंवर देवराज पंवार, दंडी आश्रम मनोहर लाल शर्मा, आचार्य गिरीश चंद्र उप्रेती, आचार्य इंद्रपाल शास्त्री, प्रधान सुशील शर्मा, नीरज शर्मा, भाजपा नेता अमित राठी आदि मौजूद रहे। सीओ राममोहन शर्मा, भोपा इंस्पेक्टर संजीव कुमार, चौकी प्रभारी जगपाल सिंह, एसआई लेखराज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed