फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bhakyu Tikait is the sympathizer of the farmers: Mangeram Tyagi

भाकियू टिकैत ही किसानों की हमदर्द : मांगेराम त्यागी

Thu, 02 Jun 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Bhakyu Tikait is the sympathizer of the farmers: Mangeram Tyagi
गांव कुतुबपुर में भाकियू के वरिष्ठ नेता मांगेराम त्यागी के आवास पर बैठक में मौजूद त्यागी बिरादर? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
छपार (मुजफ्फरनगर)। कुतुबपुर में भाकियू नेता मांगेराम त्यागी ने कहा कि मंच पर बैठने वाले लोगों ने भाकियू अराजनैतिक का गठन किया है। समाज के लोग भाकियू टिकैत के साथ मजबूती से खड़े हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अपने आवास पर भाकियू टिकैत के नेता मांगेराम त्यागी ने बैठक की। आसपास के छपार, बरला, फलौदा, खाईखेडी, खुड्डा, महरायपुर, कुतुबपुर, घुमावटी के लोग एकत्र हुए। त्यागी ने कहा कि जो लोग संगठन से अलग हुए हैं, वह मंच के लोग थे। भूमि पर बैठने वाले किसान नही थे। गांव कुतुबपुर निवासी चौधरी निहाल सिंह बिरादरी के 12 गांव के चौधरी रहे हैं। वर्तमान में उनके पौत्र डिम्पी त्यागी उर्फ नवनीत त्यागी का समर्थन भी भाकियू को है। मांगेराम ने कहा कि त्यागी बिरादरी भाकियू के साथ है, पहले भी थी और आगे भी रहेगी। पप्पू मुखिया, बबलू त्यागी, रामकुमार त्यागी, मंयक त्यागी, अमित त्यागी, दिनेश त्यागी, योगेश त्यागी, संदीप, जोनी त्यागी, मुकीम, शशि, राजा, मास्टर ओमपाल अशोक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed