फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bhakiyu workers staged a sit-in, made toll free, seven arrested

Muzaffarnagar News: भाकियू कार्यकर्ताओं का धरना, टोल फ्री कराया, सात गिरफ्तार

Mon, 12 Aug 2024 01:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 12 Aug 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu workers staged a sit-in, made toll free, seven arrested
छपार। टोलकर्मियों पर गुंडागर्दी करने व आसपास गांव के लोगों से टोल वसूली करने के साथ ही कई आरोप लगाते हुए भाकियू आंदोलनकारी के कार्यकर्ताओं ने छपार टोल पर धरना दिया। आधा घंटे तक टोल को फ्री कराया। उधर, मौके पर पहुंचे सीओ सदर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सहित सात कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करा कर थाने ले गए। वहां से सभी का शाति भंग की आशंका में चालान कर दिया।
विज्ञापन


रविवार को भाकियू आंदोलनकारी के कार्यकर्ता युवा प्रदेश अध्यक्ष शाकिर मुखिया के नेतृत्व में दोपहर दो बजे टोल प्लाजा पर पहुंचे और धरना देकर बैठ गये। टोल कर्मियों ने महिला कर्मियों के साथ पहुंच कर धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं को धरने न देने के लिए समझाने का प्रयास किया। लेकिन इससे गुस्साए कार्यकर्ताओं ने टोल फ्री करा दिया।
विज्ञापन


यह जानकारी पाकर मौके पर पहुंची छपार पुलिस ने कार्यकर्ताओं को समझाया लेकिन कार्यकर्ता नहीं माने। टोल के अधिकारियों ने किसी के साथ अभद्रता न होने का आश्वासन दिया तब टोल चालू कर दिया गया। धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं ने सीओ सदर राजू कुमार साव को ज्ञापन देने की मांग रखी। कुछ देर बाद सीओ सदर पहुंचे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से बातचीत की। इस दौरान कुछ कार्यकर्ता तो वहां से चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष सहित सात कार्यकर्ताओं को सीओ सदर पुलिस की गाड़ियों में बैठाकर थाने ले गये। वहां युवा प्रदेश अध्यक्ष शाकिर मुखिया, आसिफ,अजीम, दानिश ,आमिश ,परवेज व नौमान को शांतिभंग में चालान कर कोर्ट में पेश किया गया। उधर, धरने पर दानिश ब्लाक अध्यक्ष पुरकाजी, जीशान अली, आसिफ, विपुल सि़ंघल, नौमान, अंकित चौधरी, आकाश, अक्की, सागर आदि भी मौजूद रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed