फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bhakiyu workers staged a sit-in in front of the XEN office

Muzaffarnagar News: भाकियू कार्यकर्ताओं ने एक्सईएन कार्यालय के सामने दिया धरना

Tue, 01 Oct 2024 07:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 07:42 PM IST
विज्ञापन
Bhakiyu workers staged a sit-in in front of the XEN office
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना। विद्युत निगम की विभिन्न समस्याओं को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने एक्सईएन कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया।साथ ही पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि विभाग के कर्मचारी व अधिकारी किसानों, ग्रामीणों का शोषण कर रहे हैं। गलत बिल भेजकर ठीक करने के नाम पर अवैध वसूली की जाती है।
भाकियू के दर्जनों कार्यकर्ता व पदाधिकारी सोमवार को अधिशासी अभियंता कार्यालय पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने कर्मचारियों व अधिकारियों पर किसानों, ग्रामीणों के शोषण करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन कर धरना दिया। धरना स्थल पर भाकियू के जिला उपाध्यक्ष अनुज बालियान ने कहा कि बिजली विभाग के कर्मचारी ग्रामीणों व किसानों के गलत बिल भेज रहे हैं। वहीं बिल ठीक करने के नाम पर उनका शोषण होता है।
विज्ञापन

बिजली विभाग के कर्मचारी व अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। समस्या का समाधान कराने के लिए ग्रामीणों को एक्सईएन कार्यालय के चक्कर काटने पड़ते हैं। बिना पैसे कोई कार्य नहीं होता। धरने की सूचना मिलते ही एक्सईएन अशोक कुमार व एसडीओ नरेश कुमार व विकास वर्मा कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे। एक्सईएन ने आश्वासन देते हुए कहा कि एक सप्ताह के अंदर उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। बिल ठीक करने के नाम पर अवैध वसूली करने वाले कर्मचारियाें के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर भाकियू के तहसील अध्यक्ष संजीव पंवार, ब्लॉक अध्यक्ष सुधीर सहरावत, विकास त्यागी, तैमूर अली राणा, चरण सिंह, ठाकुर कुलदीप, इसरार, बीरसिंह, इमरान व पप्पन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed