फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bhakiyu workers made toll free for four hours

Muzaffarnagar News: भाकियू कार्यकर्ताओं ने चार घंटे फ्री कराया टोल

Mon, 10 Apr 2023 12:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Apr 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu workers made toll free for four hours
दो टोल कर्मियों को नौकरी से निकालने और रंगदारी की तहरीर देने से गुस्सा थे कार्यकर्ता
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों कर्मियों को ले लिया था हिरासत में, तहरीर वापस लेने के आश्वासन पर ही माने

संवाद न्यूज एजेंसी
छपार (मुजफ्फरनगर)। दिल्ली-हरिद्वार नेशनल हाइवे के छपार टोल प्लाजा के मैनेजर ने दो कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया। दोनों के विरुद्ध थाने में रंगदारी मांगने की तहरीर भी दी। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। इससे गुस्साए भाकियू कार्यकर्ताओं ने शनिवार की रात हंगामा करते हुए चार घंट तक टोल फ्री कराया। मैनेजर के तहरीर वापस लेने के आश्वासन पर टोल चालू कराया गया।
करीब एक माह से टोल प्लाजा की जिम्मेदारी दूसरी कंपनी पर आ गया है। टोल कर्मियों का कहना कि जब दूसरी कंपनी आती है तो 20 प्रतिशत वेतन बढ़ाया जाता है। उन्होंने वेतन बढ़ाने के लिए कहा तो नौकरी से निकाल दिया और उनके विरुद्ध 50 हजार रुपये रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। इस पर सिमरती निवासी विशू अहलावत और बहादुर निवासी रेत्ता नंगला को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

इससे गुस्साए भाकियू कार्यकर्ता मंडल अध्यक्ष नवीन राठी के नेतृत्व में शनिवार की रात टोल पर पहुंचे और धरने पर बैठे गए। मौके पर पहुंची पुलिस भी मूकदर्शक बनी रही। टोल मैनेजर ने तहरीर वापस लेने का आश्वासन दिया। इस पर कार्यकर्ताओं ने टोल चालू कर दिया। करीब चार घंटे संजय त्यागी ब्लाक अध्यक्ष, मुसर्रफ त्यागी, मंगता, मनीष चौधरी, शहजाद, रुचिन, काका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



तहरीर वापस ले ली है। मामले में समझौता हो गया है। दोनों युवक टोल पर कार्य नहीं करेंगे। - संजीव गुप्ता, मैनेजर, टोल प्लाजा



भाकियू कार्यकर्ताओं ने टोल पर धरना दिया था। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। तहरीर वापस ले ली गई है। - मुकेश कुमार, थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed