फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bhakiyu Tomar's sit-in at Kakrauli police station, made serious allegations

भाकियू तोमर का ककरौली थाने पर धरना, लगाए गंभीर आरोप

Sat, 19 Nov 2022 10:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Nov 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
Bhakiyu Tomar's sit-in at Kakrauli police station, made serious allegations
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोरना। चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली करने, आरोपियों से रिश्वत लेकर थाने से छोड़ने और पैसे लेकर पीड़ित के खिलाफ क्रॉस मुकदमा दर्ज करने सहित कई गंभीर आरोप लगाते हुए भारतीय किसान यूनियन तोमर के कार्यकर्ताओं ने ककरौली थाने पर धरना दिया। थानाध्यक्ष को ज्ञापन भी सौंपा। मांग पूरी न होने पर महापंचायत कर पुन: धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी।
भारतीय किसान यूनियन तोमर के जिलाध्यक्ष अखिलेश चौधरी ने बताया कि थाना क्षेत्र निवासी बबलू सैनी के साथ हुई घटना में आरोपियों को बिना किसी कार्रवाई के थाने से छोड़ दिया गया। पीड़ित रईस को उठाकर उसके साथ दुर्व्यवहार करने के बाद फैसला होने पर 25 हजार की वसूल की गई। जौली मार्ग पर शाम के समय चेकिंग के नाम पर खेत में जाने वाले किसानों को डरा धमका कर उनसे उगाही करने, रोशन व सुक्का नामक ग्रामीणों का उत्पीड़न करने, गांव में सट्टे का धंधा कराकर अपराध को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। आपराधिक कृत्यों पर अंकुश लगाने और अन्य सभी मांगों का निस्तारण व पुलिस आचरण में सुधार लाने की मांग की गई।
विज्ञापन

अध्यक्षता अब्दुल समद काटका व संचालन प्रमोद तंवर ने किया। इस मौके पर मुख्य रूप से वाजिद रजा, हसीर, अखलाक प्रधान, इरशाद, अरशद खान, नवेद आलम, नितिन शर्मा, बिजेंद्र उपाध्याय, नफीस शेख, इस्तिकार राजपूत, वैभव कंसल, पवन प्रधान, पीयूष चौधरी, तारा प्रधान, मोनिस, हरीश शिवली आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed