फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bhakiyu Tomar blocked the road, demanded the rights of the farmers

Muzaffarnagar News: भाकियू तोमर ने किया चक्का जाम, मांगा किसानों का हक

Thu, 17 Aug 2023 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Bhakiyu Tomar blocked the road, demanded the rights of the farmers
राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर बोेले, किसान परेशान है, लेकिन सरकार ध्यान नहीं दे रही
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर/भोपा। किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भाकियू तोमर ने जिले में जगह-जगह चक्का जाम किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर ने कहा कि किसान परेशान है, लेकिन सरकार ध्यान नहीं दे रही है। किसानों को गन्ने का दाम 450 रुपये प्रति क्विंटल दिया जाना चाहिए।
भोपा गंगनहर पुल पर करीब तीन घंटे जाम रहा। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने कहा कि गन्ने का रेट 450 रुपये मिलना चाहिए। मोरना शुगर मिल की पेराई क्षमता बढ़ाई जानी चाहिए। एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव को मांगपत्र सौंपा। समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया गया। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव बागोवाली चौराहे पर ब्लॉक सदर अध्यक्ष निखिल चौधरी के नेतृत्व में जाम लगाया। यहां करीब दो घंटे जाम रहा। सीओ नई मंडी हेमंत कुमार के समझाने पर जाम खोल दिया गया।
विज्ञापन


बड़ौत, बिजनौर और सहारनपुर मार्ग जाम
रोहाना कलां/मीरापुर/शाहपुर। भाकियू तोमर के जिला प्रवक्ता समर सिंह चौधरी के नेतृत्व में मीरापुर और तहसील अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी के नेतृत्व में रामराज में जाम लगाया गया। रोहाना में स्टेट हाईवे पर पुलिस चौकी के पास एक साइड पर जाम लगाया। युवा इकाई के जिला अध्यक्ष अंकित गुर्जर के नेतृत्व में बड़ौत मार्ग पर तावली गांव में जाम लगाकर धरना देते हुए सडक़ के बीच में बैठ गए ।
विज्ञापन
विज्ञापन


खतौली, बुढ़ाना और जानसठ में दिखाई ताकत
खतौली/बुढ़ाना/जानसठ। भाकियू तोमर के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली देहरादून हाईवे पर स्थित नावला कोठी पर जाम लगा दिया। ब्लॉक अध्यक्ष विशाल अहलावत ने कहा कि किसानों को न्याय चाहिए। सीओ डॉ रवि शंकर तथा नायाब तहसीलदार अमित रस्तौगी को मांगपत्र सौंपा। महिला मोर्चा की जिलाध्यख गीता गुर्जर ने कहा कि न्याय नहीं मिला तो संघर्ष करेंगे। बुढ़ाना में खतौली तिराहे पर ब्लॉक अध्यक्ष पंकज कुमार के नेतृत्व में जाम लगा दिया। एसडीएम अरुण कुमार व सीओ हिमांशु गौरव को मांगपत्र दिया। जानसठ में जिलाध्यक्ष अखिलेश चौधरी के नेतृत्व में काफी संख्या में किसान और कार्यकर्ता ट्रैक्टर ट्रॉली में भरकर जानसठ के तिराहे पर पहुंचे और सडक़ पर जाम लगा दिया। एसडीएम को मांगपत्र सौंपा गया।


जाम से लोगों ने झेली परेशानी
किसानों की समस्याओं को लेकर लगाए गए जाम के कारण आमजन ने परेशानी झेली। कई घंट तक यात्री जाम में फंसे रहे। पुलिस ने रूट डायवर्ट कर वाहनों को किसी तरह निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed