फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Tikait staged a sit-in protest in the tehsil

Muzaffarnagar: भाकियू के अध्यक्ष टिकैत ने तहसील में किया धरना प्रदर्शन

Mon, 19 Sep 2022 11:33 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 19 Sep 2022 11:33 PM IST
सार

देवबंद में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने  निगमकर्मियों और ठेकेदारों पर किसानों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया।चेतावनी दी यदि तहसीलकर्मियों ने अपना रवैया नहीं सुधारा धरना प्रदर्शन के लिए मजबूर होगी।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Tikait staged a sit-in protest in the tehsil
देवबंद तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन करते भाकियू (टिकैत) के कार्यकर्ता - फोटो : DEVBAND

विस्तार

उत्तर प्रदेश के देवबंद में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ताओं ने विद्युत निगमकर्मियों और ठेकेदारों पर किसानों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए भाकियू के जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने कहा कि जनपद की कई चीनी मिलों द्वारा अभी तक बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं किया गया, जबकि अगला पेराई सत्र आरंभ होने वाला है। उन्होंने कहा कि पैसे के अभाव में किसान को अपने परिवार का पालन पोषण करना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन



आरोप लगाया कि विद्युत निगमकर्मी और ठेकेदार लगातार किसानों का उत्पीड़न कर रहे हैं, क्योंकि सैकड़ों किसानों को निगम ने आरसी भेज दी, जबकि चीनी मिलें किसानों का भुगतान ही नहीं कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: सुरेश रैना के फूफा की हत्या में शामिल बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, परिवार के तीन लोगों का किया था मर्डर
 

ऐसी हालत में किसान विद्युत बिलों की अदायगी कैसे करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के भी स्पष्ट आदेश हैं कि किसानों के कनेक्शन न काटे जाएं। प्रशासन भी किसानों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहा है।


तहसील अध्यक्ष चौधरी पहल सिंह ने कहा कि तहसील कार्यालय में किसानों से वसीयत और विरासत को दुरुस्त करने के नाम पर पैसे मांगे जा रहे हैं। चेतावनी दी यदि तहसीलकर्मियों ने अपना रवैया नहीं सुधारा तो यूनियन अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन के लिए मजबूर होगी।


बाद में यूनियन द्वारा एक्सईएन विद्युत को ज्ञापन भेजा गया। जिसमें किसानों का उत्पीड़न रोकने, नलकूपों पर बिजली के मीटर न लगाने और बिजली चेकिंग के नाम पर झूठे मुकदमे व बिलों की वसूली रोकने की मांग की। धरना प्रदर्शन में देवबंद ब्लॉक अध्यक्ष ललित कुमार, नगराध्यक्ष चौधरी केहर सिंह, मूसा प्रधान, उस्मान मलिक, ईश्वर चंद आर्य और चौधरी विनय कुमार आदि किसान मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: Agniveer recruitment:  मुजफ्फरनगर में भर्ती आज से, सेना के हवाले स्टेडियम, प्रशासन ने कसी कमर, ये रहेगा रूट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed