फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two miscreants including Kaka who involved in killing of three people including uncle of Suresh Raina arrested

UP: सुरेश रैना के फूफा की हत्या में शामिल बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, परिवार के तीन लोगों का किया था मर्डर

Tue, 20 Sep 2022 01:32 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 20 Sep 2022 01:32 AM IST
सार

दो साल पहले सुरेश रैना के फूफा अशोक कुमार समेत परिवार के तीन लोगों की हत्या में शामिल रहा मूल रूप से सहारनपुर के गंगोह निवासी काका उर्फ गोलू उर्फ शहजान और उसका साथी राजस्थान के पिलानी निवासी तालिम उर्फ फैजान पुलिस के हत्थे चढ़ गए। 

विज्ञापन
Two miscreants including Kaka who involved in killing of three people including uncle of Suresh Raina arrested
मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पठानकोट के थरियाल में पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना के फूफा समेत तीन लोगों की हत्या और लूट की वारदात में शामिल रहे काका उर्फ गोलू समेत दो बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों पर हत्या और लूट के कई मुकदमें दर्ज हैं।

विज्ञापन

 

दो साल पहले सुरेश रैना के फूफा अशोक कुमार समेत परिवार के तीन लोगों की हत्या में शामिल रहा मूल रूप से सहारनपुर के गंगोह निवासी काका उर्फ गोलू उर्फ शहजान और उसका साथी राजस्थान के पिलानी निवासी तालिम उर्फ फैजान पुलिस के हत्थे चढ़ गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार रात शहर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि छयमार गिरोह के दो बदमाश वारदात को अंजाम देने जा रहे हैं। किदवईनगर पुलिस चौकी के पास पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हो गए।  

विज्ञापन

पुलिस ने दो तमंचे, एक बाइक, कारतूस बरामद किए गए हैं। सीओ सिटी कुलदीप कुमार और शहर कोतवाली प्रभारी आनंद देव मिश्रा ने बताया कि काका उर्फ गोलू सुरेश रैना के फूफा और परिवार के तीन लोगों की हत्या की वारदात में शामिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed