फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Beware of diseases in the changing season

बदलते मौसम में बीमारियों से रहें सावधान

Fri, 06 Nov 2020 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Beware of diseases in the changing season
जिला चिकित्सालय में दवा लेने के लिए लाइन में लगे मरीज। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
बदलते मौसम में बीमारियों से रहें सावधान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मौसम लगातार बदल रहा है। नवंबर शुरू होते ही सर्दी ने दस्तक दे दी है, जबकि दिन और रात के तापमान में करीब 20 डिग्री का अंतर है। इससे दिन में गर्मी और रात को ठंड हो रही है। दिन की गर्मी देखकर लोग रात की सर्दी के प्रति लापरवाह रहते हैं। यही लापरवाही बीमारी का कारण बन सकती है।
मौसम बदलने के साथ जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। सबसे ज्यादा सर्दी, जुकाम, बुखार के रोगी अस्पताल पहुंच रहे हैं। जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ योगेंद्र त्रिखा ने बताया कि नवंबर शुरू होने ही सर्दी आ गई है। सर्दी, जुकाम और बुखार के मरीज बढ़े है। इनसे पीड़ित रोजाना करीब तीन सौ मरीज अस्पताल में आ रहे है। बदलता मौसम श्वांस, दमा, ब्लड प्रेशर, हार्टअटैक के मरीजों के लिए सबसे ज्यादा खतरनाक होता है। इस बार कोरोना का संक्रमण भी फैला हुआ है। वायु प्रदूषण का स्तर भी बेहद खराब स्थिति में है। ऐसे में हमें बीमारियों से बचने के लिए अपनी सेहत प्रति सचेत रहना होगा। बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन

-----------
बीमारी को नजर अंदाज न करें
सीएमओ डॉ प्रवीण चोपड़ा ने बताया कि बदलते मौसम में स्वास्थ्य समस्याएं पैदा होने लगती है। कोविड का प्रकोप चल रहा है। ऐसे में सर्दी, जुकाम, खांसी, अस्थमा जैसी बीमारियों को नजर अंदाज नहीं करना चाहिए। तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
बीमारियों से बचाव को क्या करें
- सुबह रात की ठंड से बचे
- गर्म कपड़े पहनें
- गर्म पानी पिएं और गर्म भोजन खाएं
- ठंडी चीजों का इस्तेमाल का न करें
- सर्दी-जुकाम होने पर भी डॉक्टर की सलाह लें
- पेट में गैस की शिकायत पर तुरंत दवा लें
- हमेशा मुंह पर मास्क लगा कर निकलें
----------
जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या
दिनांक ओपीडी
2 नवंबर 1113
3 नवंबर 1296
4 नवबर 1156
5 नवंबर 1228
----------------------------
तापमान- अधिकतम-----न्यूनतम (डिग्री सेल्सियस)
1 नवंबर 30.00 12.5
2 नवंबर 28.3 9.0
3 नवंबर 28.0 8.4
4 नवंबर 27.5 9.5
5 नवंबर 29.5 9.4
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed