{"_id":"6578af5f04135133130a5914","slug":"betel-nut-killer-injured-in-encounter-accomplice-runs-away-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-13030-2023-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: सहारनपुर और हरियाणा के लिए खास\nमुठभेड़ में सुपारी किलर घायल, साथी भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: सहारनपुर और हरियाणा के लिए खास मुठभेड़ में सुपारी किलर घायल, साथी भागा
Wed, 13 Dec 2023 12:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 13 Dec 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
- चीनी मिल भैंसाना के पीछे जंगल में हुई मुठभेड़
- सहारनपुर के बड़गांव व देवबंद पुलिस को थी तलाश
संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। चेकिंग के दौरान पुलिस व बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस की गोली से हरियाणा के अंबाला का रहने वाला सुपारी किलर अजय उर्फ अज्जू घायल हो गया। उसका साथी पुलिस से बचकर भाग गया। पुलिस ने मौके से बुलेट बाइक, तमंचा व कारतूस बरामद किए।
मुखबिर की सूचना पर इंस्पेक्टर आनंद देव मिश्र पुलिस बल के साथ चीनी मिल भैंसाना के पीछे जंगल में चेकिंग करते हुए पहुंचे तो पुलिस को देखकर बुलेट बाइक सवार दो बदमाशों ने पुलिस पर फायर कर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने भी जवाबी फायर करते हुए बदमाशों को घेर लिया। एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। बदमाश का दूसरा साथी अंधेरे का लाभ उठाकर पुलिस से बचकर भाग गया। सीओ हिमांशु गौरव ने बताया कि घायल बदमाश अंबाला के थाना बिराला के गांव उगाला का रहने वाला शातिर बदमाश अजय पुत्र दमकाराम उर्फ सहेंद्र है।
सहारनपुर में हुई हत्या के मामले में वह वांछित चल रहा है। उसका साथी दीप पुलिस से बचकर भागने में सफल हो गया। घायल अवस्था में पुलिस ने बदमाश को कस्बे की सीएचसी पर भर्ती करवाया है। वहां से उसे पुलिस अभिरक्षा में जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। कोतवाली प्रभारी आनंद देव मिश्र ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी व उसके साथियों ने एक माह सहारनपुर के बड़गांव में सुपारी लेकर हत्या की थी। उसके कई साथी पकड़े जा चुके हैं। उसने देवबंद में रंगदारी मांगी थी। इन दोनों मामलों में पुलिस को उसकी तलाश थी। मुठभेड़ का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।