{"_id":"61c0c13598646918c077b03c","slug":"bengal-has-cleared-the-illusion-of-bjp-chowdhury-devband-news-mrt569962113","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीजेपी को हराने के लिए यूपी में अपनाया जाए बंगाल मॉडल: सिद्दीकुल्लाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीजेपी को हराने के लिए यूपी में अपनाया जाए बंगाल मॉडल: सिद्दीकुल्लाह
सिद्दीकुल्लाह चौधरी, केबिनेट मंत्री बंगाल सरकार
- फोटो : DEVBAND
Link Copied
बंगाल ने भाजपा का भ्रम दूर किया: चौधरी
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। पश्चिम बंगाल सरकार के कैबिनेट मंत्री सिद्दीकुल्लाह चौधरी ने कहा कि बंगाल ने बीजेपी का यह भ्रम दूर कर दिया कि उसे कोई नहीं हरा सकता। दीदी (मुख्यमंत्री ममता बनर्जी) इसी क्रांतिकारी संदेश के साथ देश की यात्रा पर निकली हैं।
सिद्दीकुल्लाह चौधरी दारुल उलूम की मजलिस-ए-आमला के सदस्य भी हैं। सोमवार को वह राब्ता-ए-मदारिस के एक दिवसीय सम्मेलन में शिकरत के बाद मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि यदि हौसले बुलंद और हिम्मत मजबूत हो तो भीगे परों से भी उड़ान भरी जा सकती है। बंगाल की जनता ने एकजुटता का परिचय दिया और बीजेपी को उखाड़ फेंका। आज सबसे ज्यादा जरूरत एकता की है। यही संदेश लेकर दीदी देश की यात्रा पर निकली हुई हैं। एक सवाल पर सिद्दीकुल्लाह ने कहा कि बंगाल चुनाव में सांसद असदुद्दीन ओवैसी की एंट्री सांप्रदायिक शक्तियों को मजबूत करने के समान थी। लेकिन बंगाल की जनता ने समझदारी से काम लिया और उन्हें नकार कर वापस भेज दिया। उत्तर प्रदेश की जनता को भी बंगाल मॉडल अपनाना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में दीदी अपने उम्मीदवार उतार सकती है और समान विचारधारा वाले दलों को अपना समर्थन भी दे सकती हैं। सीएए को लेकर सिद्दीकुल्लाह चौधरी ने कहा कि जिस तरह केंद्र सरकार किसानों पर थोपे गए तीनों कृषि कानून वापस लेने को मजबूर हुई। उसी तरह सीएए बिल को भी सरकार को वापस लेना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।