फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Benefits of government schemes reach every eligible: Maurya

हर पात्र तक पहुंचे सरकार की योजनाओं का लाभ : मौर्य

Thu, 08 Sep 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Benefits of government schemes reach every eligible: Maurya
विकास भवन में उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना लाभार्थीयो को लैपटॉप का वितरित करती मंत्र - फोटो : MUZAFFARNAGAR
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री बेबी रानी मौर्य और ग्राम्य विकास राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने कहा कि हर व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचना चाहिए। अंागनबाड़ी केंद्रों का निर्माण पूरा किया जाएं।
विकास भवन में आयोजित समीक्षा में उन्होंने कहा कि पोषण अभियान के अन्तर्गत सैम एवं मैम बच्चों एवं उनके माता-पिता को बाल विकास विभाग की योजनाओं से पात्रता के आधार पर लाभ मिलना चाहिए। टैबलेट व समार्टफोन वितरण, पीएम स्वनिधि योजना, अमृत सरोवर तालाब, जल जीवन मिशन, कोविड वैक्सीनेशन, राजस्व, विद्युत, पीएम किसान सम्मान निधि, आयुष्मान योजना, मनरेगा, छात्रवृत्ति, कन्या सुमंगला योजना की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समस्त जीवन रक्षक दवाईयां स्टॉक में रखी जाएं। आम जनमानस को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध रहे। कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल, डीएम चंद्र भूषण सिंह, एसएसपी विनीत जायसवाल, सीडीओ संदीप भागिया मौजूद रहे।
विज्ञापन

पांच बच्चों को लैपटॉप भी दिए गए
उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड) के अंतर्गत पांच बच्चों को लैपटॉप का वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि कोविड महामारी के दौरान अपने माता पिता व संरक्षकों को खोने वाले बच्चों के पालन पोषण, शिक्षा और संरक्षण के लिए यह योजना प्रारंभ की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमृत सरोवर तालाब का किया निरीक्षण
बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री और अधिकारियों ने कूकड़ा ब्लॉक के शेरनगर गांव में अमृत सरोवर तालाब का निरीक्षण किया। अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

विकास भवन में  अधिकारियो के साथ समीक्षा बैठक लेती मंत्री बेबी रानी मौर्य  ।

विकास भवन में अधिकारियो के साथ समीक्षा बैठक लेती मंत्री बेबी रानी मौर्य ।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed